Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से बेरोजगारी भत्ता राशि अंतरित कर युवाओं को दी शुभकामनाएं ..

Published

on

जिले के 3334 युवाओं को मिली बेरोजगारी भत्ता की राशि ..

जांजगीर-चांपा, 30 अप्रैल 2023 को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रविवार को राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत राशि का अंतरण किया गया। इस योजनान्तर्गत प्रदेश में लगभग एक लाख 27 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, इसमें आज लगभग 67 हजार पात्र युवाओं को बेरोजगारी भत्ता योजना की राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विभिन्न जिलों के पात्र हितग्राहियों से चर्चा की और कहा कि सबसे ज्यादा खुशी तब होगी जब सभी हितग्राही युवाओं को जल्द रोजगार प्राप्त हो,इन युवाओं को उनकी रुचि के अनुरूप कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जिससे ये सभी युवा स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने बेरोजगारी भत्ता के लिए त्वरित अमल कर वादा पूरा किया है। उन्होंने इन युवाओं को जल्द रोजगार प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी।

वहीं कलेक्टोरेट जांजगीर चांपा के एनआईसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के अधिकारियों सहित पात्र हितग्राही युवक-युवतियां भी शामिल हुए। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 7160 बेरोजगार युवाओं ने पंजीयन कराया है जिसमें से 3334 पात्र हितग्राहियों को राशि अंतरण किया गया। इसमें प्रत्येक हितग्राही को उनके खाते में 2500 रुपए हस्तान्तरित किया गया। जिले में युवाओं में बेरोजगारी भत्ता के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending