खबर जांजगीर-चांपा ..
‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ थीम पर छात्राओं को किया जागरूक, कानूनी अधिकारों से लेकर करियर निर्माण तक दी गई जानकारी ..

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना कार्यक्रम का रहा उद्देश्य ..
जांजगीर-चांपा, बेटियों को शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोरिया में ‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकार, साइबर अपराध और करियर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान संरक्षण अधिकारी श्रीमती अनुपमा सिंह कंवर ने छात्राओं को घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, महिलाओं के कानूनी अधिकारों तथा घरेलू हिंसा की स्थिति में मिलने वाली सहायता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को किसी भी प्रकार के अन्याय या हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
सखी वन स्टॉप सेंटर जांजगीर की केन्द्र प्रशासक सुश्री एच. निशा खान ने करियर काउंसलिंग के माध्यम से छात्राओं को भविष्य निर्माण, रोजगार के अवसरों और आत्मनिर्भरता के रास्तों से अवगत कराया। उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर की सुविधाओं के साथ महिला एवं बालिका सुरक्षा के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, 112, 108, 102, 1076, 1091 एवं 1073 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने की अपील की। इस दौरान साइबर सुरक्षा, लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरा लीगल वॉलंटियर श्रीमती मंजू देवांगन ने सुरक्षित बचपन अभियान, साइबर अपराध एवं पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी। वहीं परियोजना अधिकारी श्रीमती ऋचा तिवारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराते हुए किशोरी बालिकाओं को पौष्टिक आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की समझाइश दी। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से अपने सपनों को साकार करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्यों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र चोरिया-03 की कार्यकर्ता श्रीमती पूर्णिमा साहू, सहायिका श्रीमती सुक्रिता सूर्यवंशी तथा आंगनबाड़ी केंद्र परसापाली की कार्यकर्ता श्रीमती प्रतिभा साहू को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय की छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अमृत लाल साहू, परियोजना अधिकारी श्रीमती ऋचा तिवारी, संरक्षण अधिकारी श्रीमती अनुपमा सिंह कंवर, सखी वन स्टॉप सेंटर की केन्द्र प्रशासक सुश्री एच. निशा खान, पैरा लीगल वॉलंटियर श्रीमती मंजू देवांगन, डालेश्वर पटेल, साइको-सोशल काउंसलर श्रीमती सरस्वती सोनी, पैरालीगल वकील श्रीमती अंजली बंदे, पर्यवेक्षक श्रीमती उर्मिला भारती, श्रीमती दुर्गेश नंदनी यादव एवं श्रीमती रामकुमारी पटेल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















