Connect with us

ख़बर रायपुर

विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ..

Published

on

रोजगार सृजन, जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के नवाचार आधारित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश ,

बीजापुर जिले में पहली बार 84 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत, प्रतिभागियों ने साझा किए अनुभव ..

रायपुर, विकसित भारत–जीरामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकारियों की क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से ठाकुर प्यारेलाल सिंह राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला के दूसरे दिवस आयुक्त, वीबी–जी राम जी योजना एवं संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण तारन प्रकाश सिन्हा ने अधिकारियों को आगामी 100 दिनों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा उन्हें निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि विकसित भारत @2047 के विजन को साकार करने के लिए योजना के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण एवं टिकाऊ ग्रामीण परिसंपत्तियों का निर्माण सुनिश्चित करना आवश्यक है। जनभागीदारी के माध्यम से नवाचार आधारित कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने विशेष रूप से पिछड़े जनजातीय समूहों, दिव्यांगजनों एवं एकल महिलाओं सहित वंचित समुदायों के हित में उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

आयुक्त ने प्रदेश में आजीविका डबरी, कंटूर ट्रेंच, बालिका शौचालय एवं मुक्तिधाम शेड जैसे रोजगारमूलक एवं जनोपयोगी कार्यों को प्राथमिकता से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित होने के साथ जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन एवं स्थायी ग्रामीण परिसंपत्तियों का विकास सुनिश्चित होगा।

बीजापुर जिले में पहली बार 84 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत –

कार्यशाला के दौरान बीजापुर जिले के सहायक परियोजना अधिकारी ने मैदानी स्तर पर योजना के क्रियान्वयन से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि जिले में नक्सली समस्या समाप्त होने के बाद अब ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को नई गति मिली है। ग्राम सभाओं में प्राप्त मांग एवं अनुमोदन के आधार पर जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप पहली बार जिले में लगभग 84 करोड़ रुपए की लागत के कार्यों को स्वीकृति मिली है।

योजना के विभिन्न आयामों पर दिया जा रहा प्रशिक्षण –

तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला के दूसरे दिन प्रदेश के 11 जिलों से आए कार्यपालन अभियंता, सहायक परियोजना अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण में विकसित भारत–जी राम जी योजना के विभिन्न प्रावधानों, विकसित भारत ग्राम पंचायत प्लान (VGPP), कार्यों के चयन एवं स्वीकृति की प्रक्रिया, तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं तथा मैदानी स्तर पर आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों का क्षमता संवर्धन करते हुए योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, बेहतर निगरानी एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर प्रतिभागियों को तकनीकी मार्गदर्शिका पुस्तिका, 375 प्रकार के अनुमन्य कार्यों की सूची, विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP), धार–अपार एवं सुघ्घर बारी पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया।

Latest

ख़बर रायपुर27 सेकंड ago

विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ..

रोजगार सृजन, जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के नवाचार आधारित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश , बीजापुर जिले में...

खबर सक्ती ...29 मिनट ago

जनविरोधी नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाएगी भाकपा, 15 नवंबर को जिला परिषद की बैठक ..

जंगल-जमीन का पट्टा, किसानों की अधिग्रहित कृषि भूमि की वापसी और श्रमिक-किसानों के मुद्दों पर होगा मंथन – कामरेड अनिल...

खबर जांजगीर-चांपा ..54 मिनट ago

‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ थीम पर छात्राओं को किया जागरूक, कानूनी अधिकारों से लेकर करियर निर्माण तक दी गई जानकारी ..

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना कार्यक्रम का रहा उद्देश्य .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती के खुसरु डेरा में घर के बेडरूम से 9 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने छद्म खरीददार भेजकर की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

चोरी के मामले में चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद ..

चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

कृषक उन्नति योजना: किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, धान खरीदी के बाद खाते में आएगी अंतर की राशि ..

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का प्रावधान, 2441 रुपये समर्थन मूल्य और 659 रुपये प्रति क्विंटल...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा ,

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल .. 13 नवंबर को बुधवारी बाजार स्टेडियम में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, 11 से 18 नवंबर तक होंगे विविध आयोजन ..

पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने प्रेसवार्ता में गिनाईं मोदी सरकार की जनजातीय हितैषी योजनाएं, सक्ती जिले में भी होंगे विभिन्न...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

भाजपा मंडल भोथिया की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठनात्मक दिशा-निर्देश, प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने का किया आह्वान .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending