Connect with us

ख़बर रायपुर

मंत्रोच्चार के साथ चंदखुरी में शुरू हुई रामचंद्र स्वामी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ..

Published

on

रायपुर, 5 मई 2023 को चंदखुरी में जीर्णोद्धार कर बनाए गए भव्य रामचंद्र स्वामी मंदिर किसान शिव परिवार राधा कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत गुरूवार शाम मंगल कलश यात्रा से हुई। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से ही मंत्रोचार के बीच मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का क्रम शुरु हुआ।

सुबह दक्षिण भारत तिरुपति तिरुमला से आए आचार्यों ने देवताओं के आवाहन से आयोजन की शुरुआत की ..

आचार्यों ने वेद स्वस्ति, चतुर्वेद पारायण, मंडप आराधना, वेद स्वस्ति, चतुर्वेद पारायण, मंडप आराधना, अग्नि प्रतिष्ठा वास्तु होम और नीराजनं मंत्र पुष्पम के साथ यज्ञ मंडप में आराधना की। सुबह 8 से 12 तक इस पूजा आराधना के क्रम में बैस परिवार के साथ ही चंदखुरी और समूचे प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से पहुंचे भक्तों और परिजनों की व्यापक भीड़ रही। वहीं संध्या कालीन बेला में शाम को 6 बजे से पुनः पूजार्चना होगी। जिसमें प्रमुख रूप से यज्ञ हवन के साथ धान्याधिवस भगवान को कराया जाएगा ऐसा माना जाता है कि भगवान का वास कण कण में है इसलिए पहले दिन धान्याधिवास विशेष रूप से कराया जाएगा।

राज्यपाल रमेश बैस पहुंचे ..

बैस परिवार के द्वारा जीर्णोद्धार कर बनाए गए इस प्राचीन मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस विशेष रूप से पहुंच रहे हैं। वह लगातार यहां रहकर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूजन अर्चन में भाग लेंगे और भक्तों के साथ वहां पहुंचने वाले आम जनों से मुलाकात करेंगे।

आयोजन के पहले दिन गायत्री परिजनों के द्वारा नव कुंडीय गायत्री यज्ञ किया ..

पहले दिन शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्याम बैस के नेतृत्व में चंदखुरी में ही गायत्री परिजनों के द्वारा नव कुंडीय गायत्री यज्ञ किया गया जिसमें हजारों की संख्या में गायत्री परिजनों और मंदिर पहुंचे हुए भक्तों ने बढ़ चढ क़र हिस्सा लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार ..

गृह मंत्री अमित शाह के आतिथ्य में आज राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त .. रायपुर,...

नई दिल्ली ..6 घंटे ago

ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, वर्ष 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य ..

130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं ,...

नई दिल्ली ..6 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन ..

पुस्तक में राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों और ग्रीन एनर्जी से जुड़ी पहलों का...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

मिट्टी की कलाकृतियों में झलक रही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और प्राचीन परंपरा ..

राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण ,...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 ..

खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र , पताल (टमाटर) की चटनी के साथ मूंग बड़ा...

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण संचालन के लिए संस्थाओं से 13 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित ..

जांजगीर-चांपा, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, जांजगीर-चांपा में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत कन्या महाविद्यालय सक्ती में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन ..

कार्यक्रम के संयोजक राम नरेश यादव ने छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं विकसित भारत के संकल्प से कराया परिचित ,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

चंद्रपुर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ..

चंद्रहासिनी मंदिर और बस स्टैंड से चोरी हुई थीं बाइक, आरोपी के घर की बाड़ी के पीछे छिपाकर रखी गई...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

राज्योत्सव की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, 2 नवंबर को जेठा ग्राउंड में सजेगा उत्सव का मंच ..

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ लगेगा विभागीय योजनाओं का प्रदर्शनी मेला .. सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सत्ता खोकर तड़प रही कांग्रेस, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर फैला रही अराजकता : प्रशांत सिंह ठाकुर ..

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ संगोष्ठी में कांग्रेस पर साधा निशाना, SIR प्रक्रिया को लेकर रखे तथ्य .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending