Connect with us

ख़बर रायपुर

रेडक्राॅस का उद्देश्य मानवता की सेवा – राज्यपाल श्री हरिचंदन ..

Published

on

राजभवन में विश्व रेडक्राॅस दिवस पर कार्यक्रम आयोजित ..

रायपुर, 8 मई 2023 को राजभवन में आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में विश्व रेडक्राॅस दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत सक्रिय रूप से कार्य करने वाले नि-क्षय मित्रों एवं जिलों के जिलाधीशों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। साथ ही रेडक्राॅस सोसायटी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस युद्ध, महामारी या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में बिना किसी भेद-भाव के सभी की सेवा करता है।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी की छत्तीसगढ़ इकाई, स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रही है। रेडक्राॅस द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, आयोजित करने के साथ ही गरीब मरीजों को इलाज के लिए राशि, दिव्यांग मरीजों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया जाता है। कोविड के दौरान रेडक्राॅस ने जो कार्य किया वह अतुलनीय है। रेडक्राॅस के कार्यकताओं ने फ्रण्ट लाइन वर्कर बन कर काम किया। उन्होेंने कलेक्टरों को महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को रेडक्राॅस में अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का आव्हान किया। राज्यपाल ने वर्ष 2025 तक छत्तीसगढ़ और भारत में टी. बी. बीमारी को जड़ से खत्म करने के अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। प्रधानमंत्री टी. बी. मुक्त भारत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में लगभग 22 हजार टी.बी. मरीजो को टी. बी. रोग से मुक्त करने के लिए विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, बैंक, उद्योग एवं अन्य संस्थाओं के लोगो को नि-क्षय मित्र बनने एवं प्रत्येक को कम से कम 100 टी.बी. रोगियों को गोद लेने की अपील की।

राज्यपाल स्वयं बने नि-क्षय मित्र ..

राज्यपाल श्री हरिचंदन, प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त अभियान में भागीदारी करते हुए राज्य के सुदूर आदिवासी जिला दंतेवाड़ा के 51 टी.बी. मरीजों के लिए आज स्वयं नि-क्षय मित्र बने और दूसरे अन्य लोगो को भी नि-क्षय मित्र बनने का संदेश दिया। राज्यपाल द्वारा इन टी. बी. मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए दंतेवाड़ा की रेडक्राॅस शाखा को राशि प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन छत्तीसगढ़ रेडक्राॅस सोसायटी के चेयरमैन अशोक अग्रवाल ने दिया। उन्होेंने बताया कि रेडक्राॅस विश्व के लगभग सभी देशो में कार्य कर रहा है। छत्तीसगढ़ को टी.बी. मुक्त करने के लिए 1200 निक्षय मित्रों ने लगभग 2000 टी. बी. मरीजों को गोद लिया है। उन्होंने बताया है कि बस्तर और मुंगेली जिले में जितने भी टी. बी. मरीज हैं, उन सभी के लिए नि-क्षय मित्र बनाये जा चुके है। रायपुर सहित सात जिलों ने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री टी. बी. मुक्त भारत अभियान सेंट्रल टी. बी.डिवीजन दिल्ली के राष्ट्रीय परामर्शदाता डी. धर्मा राव, रवि तिवारी ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री टी. बी. मुक्त भारत अभियान के निक्षय मित्रों को अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया। साथ ही अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले जिले रायपुर, कबीरधाम महासमुंद, बस्तर, सूरजपुर, बालोद, और रायगढ़ जिले के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव दीपक अग्रवाल, रेडक्राॅस छत्तीसगढ़ शाखा के सचिव डाॅ. रूपल पुरोहित, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, जिलों के कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, औद्योगिक संस्थानों व चेम्बर ऑफ काॅमर्स के प्रतिनिधि, विभिन्न बैंको के प्रतिनिधि, रेडक्राॅस सोसायटी के विभिन्न जिला शाखाओं के पदाधिकारी, महाविद्यालयों के विद्यार्थी, स्वैच्छिक रक्तदाता उपस्थित थे।
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का अवलोकन किया राज्यपाल ने
विश्व रेडक्राॅस दिवस के अवसर पर राजभवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 60 रक्तदाताओं ने उत्साह से रक्तदान कर, मानवता की सेवा के लिए अपना योगदान दिया। राज्यपाल ने शिविर का अवलोकन किया और रक्तदान करने वालों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..30 मिनट ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 घंटा ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending