Connect with us

खबर सक्ती ...

मितानिन दिन रात देखे बिना सेवा करती हैं, उनकी सेवा का कोई मूल्य नहीं, वह अमूल्य है – डॉ चरणदास महंत ..

Published

on

नारी शक्ति से सभ्य परिवार का निर्माण होता है और इससे एक सभ्य समाज निर्मित होता है- कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ,

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत ने मितानिनों को चार हजार रूपये स्वेच्छा अनुदान राशि के चेक का किया वितरण ..

सक्ती, विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ चरणदास महंत नवगठित सक्ती जिला अंतर्गत विकासखंड सक्ती के सांस्कृतिक भवन में ब्लॉक स्तरीय मितानिन सम्मान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुवात छत्तीसगढ राजगीत से किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मितानिन दिन रात देखे बिना सेवा करती हैं, उनकी सेवा का कोई मूल्य नहीं, वह अमूल्य है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आप लोगों के बेहतर कार्य और फील्ड में आने वाली समस्याओं को देखते हुए सम्मान निधि बढ़ाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अच्छे कार्य किए जाने में मितानिनो का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। मैदानी क्षेत्रों में मितानिन सबसे अच्छा और प्रशंसनीय कार्य कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर महंत ने कहा कि आप लोगों के हर दुख दर्द को मैं समझ रहा हूं और इन्हें दूर करने का प्रयास जरूर करूंगा। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने मितानिनों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रति मितानिन चार हजार रूपये के स्वेच्छा अनुदान राशि का चेक और रामचरित मानस, हनुमान चालीसा देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि नारी के पास परिवारिक कार्यों की बड़ी जिम्मेदारी होती है और इस जिम्मेदारी के साथ साथ अन्य कार्यों की जिम्मेदारी भी संभाल पाना कितना कठिन होता है फिर भी आज कई क्षेत्रों में नारी शक्ति कार्य कर रही है और नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं है क्योंकि एक नारी ही शिक्षित सफल परिवार का निर्माण करती है।

मितानिनों को चेक के साथ उपहार स्वरूप रामचरित मानस तथा हनुमान चालीसा भी भेंट किया गया है जिससे की वो एक सभ्य, शिष्टाचारी, परिवार निर्माण कर नए भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहें।

इस अवसर पर शेष राज हरवंश सदस्य रोजगार गारंटी परिषद , शकुंतला खरे, नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल, श्रीमती रीना गेवाडीन, विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन, राघवेन्द्र सिंह, महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू), पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, दादू जयसवाल, गुलजार सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता घनश्याम पांडे, सिद्धेश्वर गबेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरधर जयसवाल, समाजसेवी पिंटु ठाकुर, अमित राठौर, भवानी तिवारी, महंत समर्थक सुदेश शर्मा, भुरु अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, कमल शर्मा, संजय राठौर, यशवंत साहू , मनोज जायसवाल, तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह, डीपीएम अर्चना तिवारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। मितानिन कार्यक्रम में जिला समन्वयक प्रदीप डनसेना ने मितानिनों के कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। मंच का संचालन गिरधर जायसवाल ने किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending