Connect with us

खबर सक्ती ...

नवगठित सक्ती जिले के सभी स्कूलों में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव ..

Published

on

जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर और शिक्षको ने स्कूली बच्चों को तिलक लगाकर, गणवेश, पाठ्यपुस्तक और सायकल का वितरण कर विद्यार्थियों का किया स्वागत ,

शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला सक्ती में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन ..

सक्ती, आज नवगठित सक्ती जिले के सभी स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला सक्ती में किया गया। इस अवसर पर संपूर्ण जिला सहित जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर और शिक्षको ने बच्चों को तिलक लगाकर, गणवेश, पाठ्यपुस्तक और सायकल का वितरण किया तथा बच्चो का स्वागत करते हुवे शाला प्रवेशोत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती के छात्रों द्वारा स्वागत गीत के साथ तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल स्टेशन पारा के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रेषित संदेश का पठन किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नवीन जिला सक्ती बनने के बाद यह पहला अवसर है जब जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, शिक्षकों सहित समस्त जिलेवासियों को शाला प्रवेशोत्सव की बधाई और शुभकमनाए दी। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह शाला प्रवेशोत्सव बच्चे, अभिभावक और शिक्षक सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पालको को अपने बच्चो के स्कूलों के हर इवेंट में सक्रियतापूर्वक भाग लेना चाहिए और अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बच्चा स्कूल में अपना काफी समय देता है इसलिए शिक्षक भी बच्चों के अभिभावक के समान ही होते है, इसलिए शिक्षकों को पूरी कर्तव्यनिष्ठा से बच्चों के विकास में तत्परता से कार्य करना चाहिए। कलेक्टर ने जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर कहा की जिले के शासकीय स्कूलों में शिक्षा के विकास के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में अच्छी शिक्षा के साथ ही प्रत्येक सप्ताह बच्चों का टेस्ट भी लिया जाएगा। जिसमें बच्चों को जितने सवालों के उत्तर उन्हे आते हो उनका सहजता से उत्तर दिया जाना है। उन्होंने बच्चों के लिए वीकली टेस्ट कापी, स्कूल डायरी आदि का बेहतर ढंग से प्रबंधित कराए जाने की बात कही। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें पढ़ाई के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर विकास हो रहा है। जिससे जिले के बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। कलेक्टर ने जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में बच्चों और उपस्थित पालको से शाला प्रवेशोत्सव के आयोजन के विषय में चर्चा करते हुवे उनका उत्साहवर्धन भी किए। इस अवसर पर सक्ती नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष नरेश गेवाडीन, श्रीमती गीता देवांगन, श्रीमती संगीता पांडेय, वरिष्ठ समाजसेवी समर विजय बहादुर सिंह पिंटू ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी, आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, स्कूली छात्र छात्राएं, अभिभावक आदि उपस्थित थे।

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में दिव्यांग छात्रा दीपमाला ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति ..

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर दिव्यांग छात्रा दीपमाला ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। दिव्यांग छात्रा द्वारा बेहतर नृत्य प्रदर्शन पर कलेक्टर ने उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पेन देकर सम्मानित किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली1 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending