Connect with us

खबर सक्ती ...

स्कूल खुलते ही मिलेगा छात्राओं को साइकिल ..

Published

on

जिले के चारों ब्लाकों में 4597 छात्राओं को निःशुल्क सायकिल बंटेगी- गिरधर जायसवाल ..

सक्ती, इस वर्ष 26 जून से सभी स्कूल खुलेगा उसी दिन जिले सहित पूरे प्रदेश के स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा एवं कक्षा नवमी के छत्राओं को छत्तीसगढ़ शासन के सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल प्रदान किया जायेगा उक्त बातें छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एव विधानसभा क्षेत्र सक्ती के विधायक डॉ चरण दास महंत के शिक्षा विभाग के विधायक प्रतिनिधि अधिवक्ता गिरधर जायसवाल ने कहा कि पहले बार ऐसा अवसर आया है कि नवमी के नव प्रवेशी छात्राओ के स्कूल खुलने के दिन ही सायकल मिलेगा जिला सक्ती के अंर्तगत आने वाले चार विकास खण्डों में कुल 4597 सायकल का निःशुल्क वितरण किया जाना है जिसमें सक्ती, मालखरौदा, जैजैपुर एवँ डभरा ब्लाक शामिल हैं। जिले के सभी हाईस्कूलों में यह कार्यक्रम आयोजित होने हैं श्री जायसवाल ने बताया कि यह योजना शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत नवमी कक्षा के छत्राओं को ही मिल सकेगा जनभागीदारी समितियों के अध्यक्ष एव सदस्यों को अपने स्कूलों में उपस्थित होकर नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया जाना है एवँ हाईस्कूल के जनभागीदारी समिति वहाँ अध्ययन रत छात्राओ को साइकिल का वितरण करेंगे जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे ने बताया कि विकास खण्ड सक्ती में 1055, मालखरौदा 1065, जैजैपुर 1472 एव डभरा में 1005 छात्राओं को निःशुल्क सायकल पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का वितरण किया जाना है वरिष्ठ कॉग्रेस नेता गिरधर जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कॉग्रेस सरकार ने शिक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने विधानसभा क्षेत्र सक्ती में चार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के साथ जिले में 8 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का संचालन किया जा रहा है या इसी सत्र में हसौद एवं बाराद्वार में नए स्वामी आत्मानंद विद्यालय खोलने की तैयारी की जा रही है। इस वर्ष प्रदेश में स्वामी आत्मानंद स्कूलों के 10 छात्रों ने टॉप किया जिसमें सक्ती के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का छात्र संस्कार देवांगन शामिल है। डॉ चरणदास महंत ने विधानसभा क्षेत्र सक्ती में शिक्षा स्वस्थ सड़क ग्रामीण इलाकों में विद्युतीकरण पेयजल के लिए बड़ा काम किया है विपक्षी पार्टिया कुछ भी बोलते रहे विकास दिख रहा है जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के लगातार प्रयास से जिन अस्पतालो में वर्षों से किलकारी नहीं गूंजी थी वहीं सुरक्षित प्रसव किया जा रहा है। चिकित्सको की पूर्ति की गई एव सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एम्बुलेंस की व्यवस्था डॉ महंत द्वारा किया गया अब तो मोहल्ले में हाट बाजार में मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना के तहत शहरों में दाई ददा क्लिनिक के माध्यम से इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने में सफल रही विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल का कहना है जो बोलते हैं वे कुछ नही करते आजादी के बाद से यहां सिर्फ बोलने वाले नेता मिले एवँ विकास को रोककर उपेक्षित रखा था भारतीय जनता पार्टी 15 साल में विधानसभा क्षेत्र का कोई विकास नहीं किया भ्र्ष्टाचार चरम पर रहा सिर्फ विकास का ढोंग किया श्री जायसवाल ने कहा कि अगले सत्र में चिकित्सा एव शिक्षा के लिए लोगों को नई सौगात मिलेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली1 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending