Connect with us

खबर बिलासपुर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आमसभा कल बिलासपुर में ..

Published

on

कार्यक्रम स्थल शास्त्री मैदान से बदलकर रेलवे मैदान तय किया गया ..

बिलासपुर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल 30 जून को दोपहर 2 बजे रेलवे के नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, फुटबॉल मैदान में दोपहर 2 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में ज्यादा भीड़ आने की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम स्थल बदला गया है।
आमसभा स्थल में तैयारियों का जायजा लेने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक और कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि पहुंचे। उन्होंने सभा स्थल में मंच व्यवस्था का मुआयना किया। इसके साथ जनसभा में शामिल होने वाले प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आने वाले कार्यकर्ताओं के बैठने एवं वर्षा से बचाव के लिए टेंट व्यवस्था का जायजा लिया।
दुर्ग में पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा की यह दूसरी बड़ी जनसभा होगी। इसके बाद शुक्रवार को जगदलपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आमसभा होने वाली है। बिलासपुर की सभा में शहर से 20 हजार की भीड़ तथा प्रत्येक विधानसभा से 5 हजार की भीड़ लाने का लक्ष्य विधायकों व पदाधिकारियों को दिया गया है। पहले सभा लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में तय की गई थी, जो शहर के बीच भीड़ भरे इलाके में छोटा मैदान है। पार्टी पदाधिकारियों ने अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जिसके बाद सभा स्थल के लिए रेलवे के नार्थ इंस्टीट्यूट मैदान को तय किया गया। रेलवे से इसके लिए अनुमति ले ली गई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली11 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में शक्ति दाई शिक्षण समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन ..

शिवकुमार चौहान अध्यक्ष, बिहारी लाल नवलानी सचिव निर्वाचित .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में शक्ति दाई...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख विषयों और उत्कृष्ट पहलों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

राज्योत्सव-2026 की तैयारियां तेज, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन बने नोडल अधिकारी ..

2 नवंबर को कलेक्ट्रेट के समीप मैदान में होगा जिला स्तरीय आयोजन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर खेत और खसरे की सही प्रविष्टि सुनिश्चित करें: अपर कलेक्टर भगत ..

दूरस्थ खेतों में पहुंचकर परखी सर्वे की गुणवत्ता, धान खरीदी केंद्रों की तैयारियों का भी लिया जायजा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती मे ऑपरेशन ‘बॉज’ के तहत पुलिस की बडी कार्रवाई, तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार ..

न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को भेजा जेल, फरार वारंटियों की धरपकड़ जारी .. सक्ती, जिले में लंबे समय...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

भाजपा मंडल भौथिया की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर ..

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कोरबा प्रभारी कृष्णकांत चंद्रा ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन विस्तार का मंत्र , मंडल प्रभारी रामनरेश यादव...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

हवाई फायरिंग विवाद के बीच SP अंकिता शर्मा के समर्थन में उतरे अवधेशानंद गिरी महाराज ..

शस्त्र पूजन को बताया नारी शक्ति, सांस्कृतिक स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरक आदर्श, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नंदनवन जू में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत ..

2012 में गुवाहाटी से लाई गई थी, वृद्धावस्था के कारण निधन; पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने दी अंतिम विदाई...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

वर्षों से फरार चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, सक्ती पुलिस ने न्यायालय में किया पेश ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में कार्रवाई, अलग-अलग स्थानों से पतासाजी कर पकड़े गए वारंटी .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत 27 अक्टूबर को सक्ती आएंगे नाना पटोले ..

डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर सहित कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारी और स्थल चयन को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending