Connect with us

खबर कोरबा

विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया जाएगा प्रोत्साहित: कलेक्टर ..

Published

on

कलेेक्टर ने किया ई-लाइब्रेरी और खेल अकादमी का निरीक्षण ,

विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के दिए निर्देश ..

कोरबा, कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज डिंगापुर स्थित ई-लाइब्रेरी भवन और खेल अकादमी परिसर प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अध्ययन का माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। कलेक्टर ने ई-लाइब्रेरी में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु ई-लाइब्रेरी का संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यहां रीडिंग रूम, पुस्तकालय कक्ष, सभा कक्ष, श्रव्य दृश्य कक्ष, समूह चर्चा कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए यहां अध्ययन हेतु सुविधाजनक वातावरण विकसित करने के निर्देश देते हुए ई-लाइब्रेरी में पुस्तकों के रख-रखाव और अध्ययन कक्ष को अलग-अलग रखने और साफ-सफाई तथा पेयजल व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में संचालित भारतीय खेल अकादमी (साई) अंतर्गत संचालित हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के आवासीय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं, जिम, बैडमिंटन कोर्ट, शौचालयों आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वार्डन और कोच हेतु उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से यहां सीसीटीवी का निरंतर संचालन करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि जिले के विद्यार्थियों को ई-लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध होंगी।

यहां प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु महत्वपूर्ण किताबें, अखबार उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा ई-लाइब्रेरी के माध्यम से विद्यार्थी आवश्यकतानुसार जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ई-लाइब्रेरी में अध्ययन हेतु आने वाले विद्यार्थियों की सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा। इसी तरह खेल अकादमी परिसर के माध्यम से जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर ने निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय और अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर खरसिया ..17 घंटे ago

♦️ ग्राम पतरापाली में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी ..

♦️ प्राकृतिक खेती, ईंधन बचत और जनभागीदारी का दिया संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

♦️ डभरा के धुरकोट में विधिक जागरूकता शिविर, नशा मुक्ति व कानूनी अधिकारों की दी जानकारी ..

♦️ नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, धुरकोट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित .. सक्ती, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

♦️ सक्ती में बूथ 191 पर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का प्रसारण ..

♦️ भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं व नागरिकों के साथ कार्यक्रम में की सहभागिता .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

♦️ जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडार, किसान समय पर करें उठाव – उप संचालक कृषि तरुण प्रधान ..

सक्ती, खरीफ सीजन 2026 को देखते हुए कृषि विभाग ने जिले के किसानों से समय रहते खाद एवं प्रमाणित बीज...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

🚨 शराब दुकान में पॉकेटमारी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार रुपये बरामद ..

🚨 डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पॉकेटमार गिरोह को दबोचा, वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त .. सक्ती, डभरा पुलिस ने...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

♦️ पशुओं के बीमार होने पर डायल करें 1962, घर पहुंचेगी मोबाइल पशु चिकित्सा एम्बुलेंस ..

♦️ डॉक्टर सहित मौके पर मिलेगा उपचार, राज्य के सभी जिलों में संचालित है निःशुल्क सेवा .. सक्ती, पशुपालन एवं...

खबर रायगढ़3 दिन ago

♦️ नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल ..

♦️ जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश .. रायगढ, सामाजिक...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

♦️ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान ..

♦️ परिवहन विभाग की तत्पर कार्रवाई से आवेदक को मिली आवश्यक जानकारी , ♦️ त्वरित समाधान से संतुष्ट हुआ शिकायतकर्ता...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

♦️ छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित ..

♦️ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की प्राथमिकता— बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाओं से कोई समझौता नहीं...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

♦️ ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार ..

♦️ सरकारी योजनाओं से मिल रहा संबल, मत्स्य पालन से खुल रहे रोजगार और आय के नए अवसर .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending