Connect with us

खबर कोरबा

दसवीं एवं बारहवी परीक्षा में टॉप टेन विद्यार्थियों को दुपहिया क्रय हेतु मिलेगी राशि ..

Published

on

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत दी जाएगी राशि ..

कोरबा, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना 10 जुलाई 2023 से जारी संशोधित अधिसूचना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं एवं बारहवी की प्रदेश स्तरीय परीक्षा में मेंरिट के टॉप टेन में आने वाले छात्र एवं छात्राओं हेतु प्रोत्साहन राशि 01 लाख के अतिरिक्त 01 लाख रुपए दुपहिया वाहन क्रय किए जाने हेतु अनुदान राशि देय होगा। यह राशि प्रदेश स्तरीय परीक्षा में केवल मेरिट में प्रथम दस में आने वाले छात्र/छात्राओं को देय होगा। मंडल में 90 दिवस पूर्व पंजीयन होना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदन के साथ कक्षा दसवीं अथवा बारहवी के मेरिट में प्रथम 10 में आने का माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी प्रमाण पत्र तथा दुपहिया वाहन अनुदान हेतु आर.सी. बुक/कार्ड एवं छात्र/छात्रा का लर्निंग लाइसेंस के साथ आवेदन किया जाना अनिवार्य है। पंजीयन हेतु पात्रता ऐसे महिला श्रमिक जो भवन निर्माण, सड़क निर्माण कार्य में चाहे वह शासन/प्राईवेट कार्य हो जिसमें 90 दिन कार्य किया हो ऐसे श्रमिक जैसे रेजा, कुली, राजमिस्त्री, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, कारपेंटर, पथर काटने वाले, फिटर या बेंडर, मैकेनिक, कुए खोदने वाले, वेल्डिंग करने वाले, मुख्य मजदूर, स्प्रेमैन, लोहार, मिश्रण करने वाले, पंप आपरेटर, रोलर चालक, निर्माण कार्य में चौकीदार या सिक्योरिटी गार्ड, चट्टान तोड़ने वाले, बांध पुल निर्माण में लगे मजदूर, ईठ भट्ठा निर्माण मे लगे मजदूर इत्यादि का कार्य करते हो आधार कार्ड, बैंक पास बुक, राशन कार्ड, ठेकेदार का प्रमाण पत्र के साथ आवेदन किसी भी च्वाईस सेन्टर मे 30 रू. देकर या स्वयं श्रमेव जयते मोबाइल ऐप के माध्यम से उपरोक्त आवेदन कर सकते हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 मिनट ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में बेमौसम बारिश, नया बाराद्वार में सबसे ज्यादा 25.2 मिमी वर्षा ..

मालखरौदा में 18 मिमी और चंद्रपुर में 14 मिमी बारिश, जिले में 12.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज .. सक्ती, अकवान...

खबर सक्ती ...12 मिनट ago

बारिश और तेज हवाओं से धान बचाने प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर जयश्री जैन ने दिए सख्त निर्देश ..

जिले की सहकारी समितियों के सभी उपार्जन केंद्रों में कैप कवर, तिरपाल, डनेज और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

अवैध धान भंडारण पर दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त ..

कोचिया, बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा ..

मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया जोर...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने किया ऑडिट पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को बताया सुशासन का आधार , लेखा...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

मुख्य अतिथि के इंतजार में बीत गया जिले का जनजातीय गौरव दिवस, नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ..

ई-आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में था नाम, समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और एसपी सहित जनप्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर महिला को कर रहा था परेशान, आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल .. सक्ती, सोशल मीडिया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

धान खरीदी केंद्रों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, मसनिया खुर्द और खैरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीदी पर जोर, डेनेज-तिरपाल से लेकर पेयजल एवं तकनीकी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending