Connect with us

खबर कोरबा

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ: शहर में निकली जनजागरूकता रैली ..

Published

on

जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने पैदल चलकर जनमानस को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश ,

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम पर उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन ..

कोरबा, 20 जुलाई 2023 को महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्ववधान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विगत दिवस जिला पंचायत के प्रांगण से छतरी रैली निकाली गई। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय, महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल कंवर एवं श्रीमती सपना चौहान द्वारा हरी झण्डी दिखा कर छतरी रैली को रवाना किया गया। जिला कार्यालय से शुरू हुई यह जनजागरूकता रैली शहर के मुख्यमार्ग कोसाबाड़ी चौक, सुभाष चौक, घण्टाघर होते हुए वापस जिला पंचायत प्रांगण में समाप्त हुई। रंग बिरंगी छतरी के साथ पैदल चलकर जनप्रतिनिधियों सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने जनमानस को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। छतरी रैली ने शहर के जनमानस में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर एक अलग ही ऊर्जा का संचार कर दिया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती प्रीति खोखर चखियार ने बताया कि छतरी रैली से पूर्व जिला पंचायत सभाकक्ष में उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी गजेन्द्र देव सिंह, समस्त परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे। कार्यशाला में श्रीमती चखियार द्वारा उपस्थित सभी विभागीय कर्मचारियों को बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई तथा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रेरित किया। गौरतलब है कि भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरूआत 22 जनवरी 2015 को हरियाणा के पानीपत से की गई है। प्रथम चरण में योजना को देश के 100 जिलों में लागू किया गया है। जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के रायगढ़ व बीजापुर जिला शामिल थे, वर्तमान में यह योजना प्रदेश के समस्त जिलों में लागू की गई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली2 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending