खबर सक्ती ...
जिलें में रोका-छेका अभियान के तहत सड़क एवं चौक चौराहों से आवारा पशुओ को हटाने तथा टैग और रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य लगातार जारी ..

सक्ती, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सक्ती जिलें में रोका- छेका अभियान अंतर्गत सड़क एवं चौक चौराहों से आवारा पशुओ को हटाने तथा टैग और रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य लगातार जारी है।

रोका- छेका अभियान के तहत जिलें के सभी नगरीय एवं ग्रामीण निकाय सहित मुख्य मार्गों से लगातार मवेशियों के हटाने का कार्य किया जा रहा है।

इसके लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह सक्ती द्वारा शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन विभिन्न सड़को और चौक चौराहों पर आवारा पशुओं को मार्गो से हटाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे किसी भी प्रकार से पशुओं और वाहनों के बीच दुर्घटना का रोकथाम किया जा सके और आवागमन सुव्यवस्थित हो सके। इसी प्रकार जिले के अन्य क्षेत्रों में भी रोका- छेका अभियान के तहत कार्य किया जा रहा है।

इसके साथ ही जिले में कलेक्टर के निर्देशन में पशुधन विकास विभाग द्वारा 10 टीम का गठन किया गया है। इस टीम के द्वारा जिले के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य मार्गों पर घुमंतू मवेशियों के पाए जाने पर टैग और रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login