Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की पहल से यूनिसेफ की कार्यशाला का सफल आयोजन सम्पन्न ..

Published

on

सक्ती, जिले के समस्त हायर सेकेंड्री, हाई स्कूल, माध्यमिक वा प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा यूनिसेफ के माध्यम से विशेष रणनीति के तहत विद्यार्थियों में सामाजिक एवम स्वस्थ व्यवहार परिवर्तन लाने के लिए शिक्षकों की भूमिका विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 1 अगस्त को डभरा और जैजैपुर विकासखंड के शिक्षकों के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय डभरा में तथा 2 अगस्त 2023 सक्ती एवं मालखरौदा विकासखण्ड के शिक्षको के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सक्ती में आयोजित की गई । जिसमें सक्ति जिले के सभी विकासखंडों से शिक्षकों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

जिला कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन वा निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे के आदेश से यूनिसेफ की राज्य तथा जिला रिसोर्स पर्सन को इस विषय पर कार्यशाला हेतू आमंत्रित किया गया है। आज द्वितीय दिवस में सक्ती तथा मालखरौदा विकासखंड के शिक्षको ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सक्ती में यूनिसेफ की ओर से राज्य रिसोर्स पर्सन के रूप में यूनिसेफ के राज्य सलाहकार राहिल सूबेदार तथा यूनिसेफ के सक्ति जिला कोर्डिनेटर तोषित चौहान के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया। सभी शिक्षको द्वारा सामाजिक बदलाव पर अपने विचार व्यक्त किए।

शिक्षकों के सम्मिलित प्रयास से विद्यार्थियों में स्वस्थ सामाजिक व्यवहार परिर्वतन कार्ययोजना के तहत पांच मुख्य आयामों में कार्य करने के लिए आयोजित इस कार्यशाला में शिक्षकों को विद्यार्थियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषय जैसे किशोर किशोरी स्वास्थ्य और पोषण, एनीमिया के प्रति जंग, वैश्विक पर्यावरण संरक्षण में युवा संगठन की भूमिका, पदार्थ दुर्व्यसन के खिलाफ जागरूकता एवम छात्रों का सामाजिक – मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। इसके पश्चात विभिन्न विद्यालयों से प्रशिक्षित शिक्षक अपने विद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए कार्ययोजना पर कार्य करते हुए स्वस्थ सामाजिक व्यवहार परिर्वतन की दिशा में और अधिक व्यापक स्तर कार्य कर सकेंगे। वर्तमान में विद्यालयीन तथा महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों की अत्यंत आवश्यकता है। जिले में कलेक्टर महोदया तथा यूनिसेफ के इस सकारात्मक पहल से जो निश्चित ही भविष्य में पालक बालक और समाज के लिए ये लाभदायक सिद्ध होगा। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सक्ती तहसीलदार पंकज सिंह जी , बी एम ओ डा. सिदार सर, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला मुख्य आयुक्त तनवीर कुरैशी, जिला सचिव सत्येन्द्र पांडे, छत्तीसगढ़ वी द पीपुल फाउंडेशन से रमेश सर उपस्थित रहे। बी एम ओ डा सिदार द्वारा बच्चो में एनीमिया और किशोरी स्वास्थ्य के प्रति जानकारी दी गई।
जिले में शिक्षा विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से प्रथम बार आयोजित इस कार्यशाला में शिक्षकों के साथ साथ जिले के स्काउट एंड गाइड्स, एन सी सी , राष्ट्रीय सेवा योजना, रेडक्रास से जुड़े पदाधिकारीयों ने भी सहभागिता दी। शिक्षा विभाग से जिला संगठन आयुक्त गाइड विभाग से कमला दपी गवेल सहयोगी ट्रेनर के रूप में सम्मिलित हुई। यूनिसेफ तथा शिक्षा विभाग के इस सम्मिलित प्रयासों से निश्चिंत ही भविष्य में सामाजिक व्यवहार परिर्वतन की दिशा में सफलता प्राप्त होगी।दो दिवसीय कार्यशाला में शिक्षा विभाग के 110 से ज्यादा शिक्षको ने भाग लेकर कार्यशाला को सफल बनाया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त ..

सक्ती के बुधवारी बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए गए कई लोग, खाद्य अधिनियम के तहत...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

जुआ खेलते पकड़ा गया आरक्षक चालक, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने किया तत्काल निलंबित ..

कर्तव्य से गायब आरक्षक जुए की फड़ पर मिला, सक्ती एसपी की बड़ी कार्रवाई .. सक्ती, पुलिस लाइन सक्ती में...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

राज्यपाल रमेन डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा ..

जल संरक्षण, हरियाली और लखपति दीदीयों के नवाचार आधारित गतिविधियों पर दिया विशेष जोर .. सक्ती, राज्यपाल रमेन डेका ने...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

मां की निर्मम हत्या करने वाले पुत्र को आजीवन कारावास ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे ने सुनाया फैसला .. सक्ती, अपने ही मां की बर्बरतापूर्वक हत्या करने वाले...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से पार्वती केंवट के जीवन में आई आर्थिक मजबूती ..

भूमिहीन लोगो का भी सहयोग करना छत्तीसगढ़ सरकार का बहुत ही सराहनीय कार्य- हितग्राही पार्वती .. सक्ती, राज्य शासन द्वारा...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

25 जून भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस, इतिहास को याद रखना होगा : छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखन देवांगन ..

आपातकाल की विभीषिका नई पीढ़ी तक पहुंचाना भाजपा का दायित्व – मंत्री लखन देवांगन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत ..

सक्ती, नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला सक्ती में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

आगामी बरसात के मौसम में पौधारोपण की तैयारियां करें सुनिश्चित- कलेक्टर , सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 33 आवेदन प्राप्त ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🚨 कारोंके शीशे तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया ..

🚨 20 कैमरों के फुटेज और 4 हजार मोबाइल नंबरों की जांच से खुला राज , 🚨 मालखरौदा-जैजैपुर में दहशत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending