Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

ग्राम गुड़ेली और साल्हेओना स्थित शासकीय विद्यालयों का कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने किया निरीक्षण ..

Published

on

महानदी के बढ़ते जलस्तर का अवलोकन करने चंद्रपुर एवं नदीगांव सेतु का लिया जायजा ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने आज शासकीय विद्यालय गुड़ेली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की पढ़ाई के संबंध में शिक्षकों से अद्यतन जानकारी ली।

इसके पश्चात् कलेक्टर आठवीं कक्षा के छात्रों से रूबरू हुई, इस दौरान बच्चों ने हिन्दी पाठ्यपुस्तक से पानीपत का युध्द के बारे में पढ़कर बताया। छात्रा कु. नम्रता की हिन्दी कापी की जांच कर कलेक्टर ने लिखावट की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया। साथ ही विज्ञान विषय से जुड़े सवाल पूछे जिस पर बच्चों की हाजिरजवाबी और विषय में उनकी पकड़ को देखते हुए उपस्थित विषय शिक्षिका की तारीफ की। कलेक्टर ने छात्रों को सलाह दी कि स्कूल में पढ़ने के अलावा घर में भी अपनी तैयारी करें। इसके अलावा विद्यालय के स्टाॅफ से ग्राउंड में जमा पानी को देखकर उसकी निकासी की समुचित व्यवस्था करने को कहा। इसके पश्चात कलेक्टर ने साल्हेओना के शासकीय विद्यालय का निरीक्षण किया। ट्रेनिंग के पश्चात् नवीन भर्ती लेकर आए शिक्षकों से पढ़ाई के बारे में फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विषयवार अध्ययन करने हेतु प्रोत्साहित किया और शिक्षकों को अतिरिक्त प्रयास करने के लिए निर्देशित किया।

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद महानदी के बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने चंद्रपुर पुल में बढ़े हुए जलस्तर का जायजा लिया। पुल का वर्तमान जलस्तर 47 फीट था। बताया गया कि पिछले वर्ष के आंकड़ों की बात करें तो 55 फीट में बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई थी। इसके पश्चात् कलेक्टर ने सरिया स्थित नदीगांव पुल का भी निरीक्षण किया एवं डुबान क्षेत्र में आने वाले गाँवों की जानकारी लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने कहा। इस अवसर पर एसडीएम मोनिका वर्मा एवं तहसीलदार आयुष तिवारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर12 मिनट ago

♦️ विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा ..

♦️ 1 जुलाई 2026 से देशभर में लागू होगी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार की गारंटी...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

🔸 बड़ी खबर: निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित, सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट बंद ..

🔸 बिलासपुर-उरगा निर्माणाधीन हाईवे पर सीसीटीवी निगरानी, अनधिकृत प्रवेश पर होगी कानूनी कार्रवाई .. रायपुर, 30 जून 2026। भारतमाला परियोजना...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

♦️ सक्ती जिले के तीन मृतकों के परिजनों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत ..

♦️ तालाब में डूबने और सर्पदंश से हुई मौत के मामलों में शासन ने जारी की 4-4 लाख रुपये की...

खबर सूरजपुर ..3 घंटे ago

🔸 युवा नेतृत्व पर भाजपा का भरोसा, संस्कार अग्रवाल को डीएलपी रायपुर संभाग का सह प्रभारी बनाया गया ..

🔸 सरल डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण महाभियान की अहम जिम्मेदारी, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण दिलाने का दायित्व .....

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

♦️खरीफ 2026 में किसानों को बड़ी राहत, पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया खाद ..

♦️यूरिया वितरण में किस्त व्यवस्था खत्म, 2025 के बराबर मिलेगी खाद की पूरी पात्रता .. सक्ती, खरीफ मौसम 2026 में...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

♦️जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, 17 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ..

♦️ साप्ताहिक जनदर्शन में आवास, भूमि, सीमांकन व बोर खनन से जुड़े आवेदन पहुंचे, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

♦️ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर सख्त, सीएम हेल्पलाइन व सुशासन तिहार के लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश ..

♦️ खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा, खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने व अवैध विक्रेताओं पर कार्रवाई के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

🩸 मानवता की मिसाल: बादल सिंह राजपूत ने किया 12वां रक्तदान, जटिल ऑपरेशन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ ..

🩸 एक फोन पर पहुंचे रक्तवीर: प्रफुल्ल देशमुख की पहल से बादल राजपूत ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मरीज को मिली...

खबर खरसिया ..7 घंटे ago

🔹 सहकारी सप्ताह पर तिऊर, तुरेकेला और बरगढ़ की सहकारी समितियों में फहराया गया सहकारिता ध्वज ..

🔹 किसानों को योजनाओं की दी जानकारी, सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प .. खरसिया, सहकारिता की भावना...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

♦️ सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार- केदार कश्यप ..

♦️ सहकारिता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों और ग्रामीणों को मजबूत बनाने पर जोर , ♦️ सहकारिता आंदोलन के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending