Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

मतदाता जागरूकता अभियान की सभी गतिविधियों में सहभागी बनें युवा ..

Published

on

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने स्वीप के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी दी ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत 02 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी, फिजीकल ट्रेनर्स और एनएसएस के प्रतिनिधियों व विद्यार्थियों की बैठक लेकर जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया, साथ ही स्वीप की सभी गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने आगामी 06 अगस्त को फ्रेंडशिप डे पर आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी बैठक में जानकारी दी गई।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज दोपहर 12.00 बजे से आयोजित बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत मतदान केन्द्रों में प्रारूप 6, 7 और 8 प्रारूप भरवाकर नए मतदाता का नाम शामिल करने, वोटर आईडी कार्ड में आवश्यक संशोधन करने और मृत्यु हो चुके अथवा स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम विलोपित करने का कार्य बीएलओ के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी एक अक्टूबर की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवक-युवती भी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाकर आगामी निर्वाचन में सम्मिलित हो सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि आयोग के निर्देशानुसार आगामी 12, 13, 19 और 20 अगस्त को विशेष कार्यक्रम आयोजित कर जिले के सभी वोटरों को जागरूकता अभियान के जरिए प्रोत्साहित एवं प्रेरित भी किया जाएगा। इसके अलावा स्वीप के नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान और उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज ने भी स्वीप के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर उपस्थित युवक-युवतियों को जानकारी दी। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, एसडीएम सारंगढ़ श्रीमती मोनिका वर्मा भी मौजूद रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप ..

सहकारिता मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा , मंत्री कश्यप ने सहकारी सप्ताह 2026 पर आधारित काफी-टेबल बुकलेट का...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श ..

दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक , विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन संबंध जैसे मुद्दों पर सामाजिक व राजनीतिक...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती ने लगाया विधिक जागरूकता शिविर, शिकायत प्रक्रिया से लेकर निःशुल्क विधिक सहायता तक दी जानकारी ..

जिला न्यायाधीश लीना अग्रवाल ने कहा—हर महिला को मिले सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त कार्यस्थल .. सक्ती, कार्यस्थल पर महिलाओं को...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

अमृत मिशन के कार्य मिशन मोड में पूरे कर शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश , नालंदा परिसरों के...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

17 सितंबर से सक्ती जिले में गूंजेगा ‘सेवा संकल्प’ का संदेश ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा शुभारंभ .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिल पर डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सवाल ..

मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर बोले नेता प्रतिपक्ष—तकनीकी खामी दूर करें या पुराने मीटर फिर लगाए जाएं .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के संकल्प के साथ भाजपा का सेवा संकल्प अभियान ..

सक्ती में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 15 मंडलों को सौंपे गए संत रविदास जयंती के माटीयुक्त कलश .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों की ली बैठक ..

सक्ती, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ली जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ..

संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए आवश्यक निर्देश , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

11 सितंबर को सक्ती में सजेगा विकास का भव्य मंच, शिवराज-साय की मौजूदगी में होंगे कई बड़े आयोजन ..

सक्ती के जेठा कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, लखपति दीदी व पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending