Connect with us

खबर सक्ती ...

बाराद्वार में बही काव्य रस की धारा, मित्रता दिवस पर हुआ आयोजन ..

Published

on

नारे खूब लगाते हैं वे, दूर गरीबी करने को माल हड़पने को सरकारी, प्लान बनाने बैठे हैं- रमेश सिंघानिया ..

सक्ती, कला कौशल साहित्य संगम मंच छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में दिनांक ६ अगस्त २३ रविवार को बाराद्वार नगर के शासकीय कन्या शाला में मित्रता दिवस के अवसर पर नगर के सजलकार राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष रमेश सिंघानिया की अध्यक्षता एवं अंबिकापुर से पधारे साहित्यकार छंद मर्मज्ञ मुकुंद लाल साहू के मुख्य आतिथ्य में भव्य काव्य पाठ का आयोजन किया गया। वरिष्ठ नागरिक मोहन तोदी, वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा एवं शाला के प्राचार्य दाताराम काठले विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल रहे। इन सभी विशिष्ट जनों के माॅं शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कवियों ने काव्य की अनेक विधाओं सजल, गजल, दोहे, घनाक्षरी, मुक्तक आदि के माध्यम से काव्य रस की गंगा बहा दी। कुछ कवियों ने सुंदर छत्तीसगढ़ी रचनाएं पेश कीं।

सर्वप्रथम अंचल के वरिष्ठ गीतकार रामसाय श्रीवास “राम” के द्वारा माॅं शारदे की स्तुति की गई। उसके पश्चात अंबिकापुर से पधारे सुप्रसिद्ध दोहा रचयिता मुकुंद लाल साहू ने जलूॅं चरागों की तरह, है जितनी औकात। कुछ तो रौशन हो सके , यह अंधियारी रात। सक्ती से आयीं सुश्री सुचिता साहू ने मैं शीशा हूॅं तुम दर्पण हो, जैजैपुर के प्रहलाद चंद्रा ने गाॅंव हर गाॅंव कहाॅं अब तो शहर होगे। आरुग पच्छर हवा घलोक जहर होगे। जैजैपुर से के ही शत्रुघ्न धीवर ने मन में ना हो वैर कपट, ना किसी से हम दुर्व्यवहार करें। सक्ती से आए गजल के महारथी अनीस अरमान ने तलाशी ले लो यहाॅं सिर्फ गम ही निकलेंगे। हमारे घर से तो कागज कलम ही निकलेंगे। सक्ती के ही नरेन्द्र वैष्णव ने छत्तीसगढ़ के सुघ्घर धरती, सक्ती बन के उभरे हे। जांजगीर-खोखरा के युवा कवि अनुभव तिवारी ने मत कर नशा जहां में हर नशा खराब है सक्ती के गिरधारी लाल चौहान ने बजाओ न मोहन तुम ऐसी मुरलिया। छाल से पधारे कुमार कारनिक ने बेटियां घर में खुशियाॅं की घूमती फुलवारी हैं। सक्ती के ही रघुनाथ जायसवाल ने देखो चांद सितारों को, वश में रखो नजारों को। कार्यक्रम के अध्यक्ष सजलकार रमेश सिंघानिया ने आपस के मतभेदों की दीवार गिराने बैठे हैं। कला कौशल साहित्य संगम मंच छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष ग्राम मौहाडीह के कौशल महंत ने हृद कुंज प्रेम संग जब घिसता है, चंदन बनता है। किरारी के वरिष्ठ कवि रामसाय श्रीवास “राम” ने देश भक्ति से पूर्ण गीत हे मातु तुम्हारा क़र्ज़ चुका नहीं पाऊॅंगा।
एक नहीं सौ बार जनम ले आऊॅंगा। जांजगीर से पधारे वरिष्ठ कवि अरुण तिवारी ने जो मंच का संचालन भी कर रहे थे ने हिन्दू हूॅं ना मुसलमान हूॅं मैं, नहीं सिख ईसाई। भारत माॅं का बेटा हूॅं मैं, यही है एक सच्चाई की प्रस्तुति दी। नगर के वरिष्ठ संजय शर्मा ने राष्ट्र निर्माण में कवियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। अंत में शासकीय कन्या शाला बाराद्वार के प्राचार्य दाताराम काठले ने आए हुए समस्त सम्मानित काव्य मनीषियों का आभार व्यक्त किया। आज का यह कार्यक्रम पूर्णरूपेण सफल रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुकुंद साहू को स्मृति-चिंह देकर सम्मानित किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली18 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में शक्ति दाई शिक्षण समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन ..

शिवकुमार चौहान अध्यक्ष, बिहारी लाल नवलानी सचिव निर्वाचित .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में शक्ति दाई...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख विषयों और उत्कृष्ट पहलों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

राज्योत्सव-2026 की तैयारियां तेज, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन बने नोडल अधिकारी ..

2 नवंबर को कलेक्ट्रेट के समीप मैदान में होगा जिला स्तरीय आयोजन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर खेत और खसरे की सही प्रविष्टि सुनिश्चित करें: अपर कलेक्टर भगत ..

दूरस्थ खेतों में पहुंचकर परखी सर्वे की गुणवत्ता, धान खरीदी केंद्रों की तैयारियों का भी लिया जायजा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती मे ऑपरेशन ‘बॉज’ के तहत पुलिस की बडी कार्रवाई, तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार ..

न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को भेजा जेल, फरार वारंटियों की धरपकड़ जारी .. सक्ती, जिले में लंबे समय...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

भाजपा मंडल भौथिया की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर ..

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कोरबा प्रभारी कृष्णकांत चंद्रा ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन विस्तार का मंत्र , मंडल प्रभारी रामनरेश यादव...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

हवाई फायरिंग विवाद के बीच SP अंकिता शर्मा के समर्थन में उतरे अवधेशानंद गिरी महाराज ..

शस्त्र पूजन को बताया नारी शक्ति, सांस्कृतिक स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरक आदर्श, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नंदनवन जू में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत ..

2012 में गुवाहाटी से लाई गई थी, वृद्धावस्था के कारण निधन; पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने दी अंतिम विदाई...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

वर्षों से फरार चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, सक्ती पुलिस ने न्यायालय में किया पेश ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में कार्रवाई, अलग-अलग स्थानों से पतासाजी कर पकड़े गए वारंटी .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत 27 अक्टूबर को सक्ती आएंगे नाना पटोले ..

डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर सहित कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारी और स्थल चयन को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending