Connect with us

ख़बर रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा प्राचार्य पदोन्नति के लिए 20 अगस्त 2023 को राजधानी रायपुर में “राज्य स्तरीय व्याख्याता /प्रधान पाठक महापंचायत” आयोजित ..

Published

on

स्कूल शिक्षा विभाग में 11 वर्षों से रुकी प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने प्रदेश के हजारों नियमित व्याख्याता एवं प्रधान पाठक “राज्य स्तरीय महापंचायत” में होंगे शामिल ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत 11 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिए पूरे प्रदेश से हज़ारों नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठक “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के आह्वान पर 20 अगस्त 2023 को राजधानी रायपुर में “राज्य स्तरीय व्याख्याता-प्रधान पाठक महापंचायत” (State Level Lecturers- Head Master’s Maha Panchayat-2023) में सम्मिलित होंगे।

प्रदेश के सभी नियमित व्याख्याता तथा नियमित प्रधान पाठकों का प्राचार्य पदोन्नति के लिए अपनी एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा सहयोगी संगठन “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ” (CGPITF) के द्वारा “नियमित व्याख्याता/प्रधान पाठकों का राज्य स्तरीय महापंचायत” (State Level Lecturers – Head Master’s Maha Panchayat-2023) कार्यक्रम का आयोजन स्थान- रंगमंदिर, सिटी कोतवाली के पास, गांधी मैदान रायपुर में आयोजित किया गया हैं। इस संबंध में “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत विगत 11 वर्षों से प्राचार्य पदोन्नति नहीं हुई हैं। प्रदेश के 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल- हायर सेकंडरी स्कूलों में प्राचार्य के पद रिक्त पड़े हैं। इन 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पूर्णकालिक प्राचार्य के नहीं होने से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था तथा शिक्षा गुणवत्ता प्रभावित हो रही हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि नियमित व्याख्याता-प्रधान पाठकों की राज्य स्तरीय महापंचायत ( State Level Lecturer’s- Head Master’s Maha Panchayat-2023) में प्रदेश के सभी ज़िले से हज़ारों नियमित व्याख्याता तथा नियमित प्रधान पाठक माध्यमिक शाला सम्मिलित होकर प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिए एकजुट होकर संकल्प लेंगे तथा शासन से अविलंब प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिए “राज्य स्तरीय व्याख्याता-प्रधान पाठक महापंचायत में “एक सूत्रीय प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करने का प्रस्ताव” पारित कर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी, स्कूल शिक्षा मंत्री जी, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव तथा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर को मांगपत्र प्रेषित करेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग में 11 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिए आयोजित किए जा रहें “राज्य स्तरीय व्याख्याता/प्रधान पाठक महापंचायत” में उपस्थित होने के लिए “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने प्रदेश के समस्त नियमित व्याख्याता तथा नियमित प्रधान पाठकों से आह्वान किए हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...24 मिनट ago

बड़ी खबर: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक और सहायक शिक्षक पदों पर आवेदन का अंतिम मौका आज ..

30 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक ही भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म , 16 जिलों में आयोजित होगी परीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

बाराद्वार के मुक्ताराजा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर महुआ शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने दबिश देकर पकड़ा मामला, आरोपी महिला जेल दाखिल .. सक्ती, जिले में अवैध...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

छह दिन से फरार हत्या का आरोपी जंगल से गिरफ्तार ..

गाली-गलौज के विवाद में महिला की हत्या का आरोप, बिलाईगढ़ के खुर्सुला-बकलीपाली जंगल में छिपा था आरोपी .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती के 85,450 किसानों को मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त ..

30 अक्टूबर को खातों में आएंगे 2-2 हजार रुपये, जिलेभर में मनाया जाएगा पीएम किसान उत्सव दिवस .. सक्ती, प्रधानमंत्री...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित तपेश शर्मा, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर ..

अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महाआरती को बताया सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन की दिशा में सशक्त पहल , श्री सिद्ध हनुमान...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 28 अक्टूबर को प्रेमनगर दौरा प्रस्तावित, कलेक्टर रेना जमील ने तैयारियों का लिया जायजा ..

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश .. सूरजपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी ..

कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के दिए निर्देश .. रायपुर, बंगाल की खाड़ी में उठे...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

बडी खबर: लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 उप अभियंताओं के तबादले ..

निर्माण कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सकरेली कलां में हर्षोल्लास से मना दशहरा उत्सव ..

रावण दहन देखने उमड़ी भीड़, डांस प्रतियोगिता में रातभर झूमते रहे दर्शक , दुर्ग-भिलाई के प्रतिभा डांस ग्रुप ने समूह...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

अर्नब साइक्लोन का असर: 27 से 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट ..

अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, राहत-बचाव दलों को मुस्तैद रखने के निर्देश .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending