Connect with us

ख़बर रायपुर

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की जयंती “सदभावना दिवस” पर स्मरण करते हुए दी श्रद्धांजलि ..

Published

on

राजीव जी के भारत के शेष अधूरे कार्यों को पूरा करना हमारा संकल्प – डॉ. चरणदास महंत ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने संचार क्रांति के स्वप्न दृष्टा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 20 अगस्त को जयंती के अवसर पर उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, भारत की तस्वीर को बेहतर बनाने में उनके योगदान का वर्णन करना मुमकिन नहीं है। भारत रत्न राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। उनकी सोच हम सबको आज भी प्रेरणा देती है।

डॉ. महंत ने कहा कि, समूचा भारत राष्ट्र निर्माण में आपके योगदान को सदैव याद करता है और हमेशा याद रखेगा।
भारत में कंप्यूटर ( इंटरनेट ब्रॉडबैंड ) की शुरुआत कर संचार क्रांति के नए युग की आधारशिला रखी, देश के विकास को नयी गति दी।
युवा भारत की नींव रखी, देश में 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार का अधिकार दिया।

त्रिस्तरीय पंचायती राज की कल्पना को मूर्त रूप दिया और ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को प्रजातंत्र के रास्ते नयी पहचान दी।

मेधावी बच्चों को अच्छी शिक्षा और सुविधा देने के लिए एनपीई की मदद से जवाहर नवोदय विद्यालयों की शुरुआत हुई।

राजीव गांधी जी ने अर्थव्यवस्था के सेक्टर्स को खोला, साल 1988 में की उनकी चीन यात्रा ऐतिहासिक थी।

डॉ. महंत ने कहा कि, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के जन्मदिन को सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है, हम सब आज यह संकल्प लेते हैं कि राजीव जी के सपनों के भारत के शेष अधूरे कार्यों को पूरा करने हर संभव प्रयास करते रहेंगे।

उपरोक्त जानकारी विधान सभा अध्यक्ष डा चरण दास महंत जी के प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने दी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...29 मिनट ago

बोराई नदी में अवैध रेत उत्खनन-परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जप्त ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं खनि अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन...

खबर सक्ती ...34 मिनट ago

20 जून को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, जिले में मनाया जाएगा “पीएम किसान उत्सव दिवस ..

सक्ती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फरवरी 2019 में प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के पात्र भूमिधारक...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल ..

बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई में अपहृता रायपुर से बरामद .. सक्ती, थाना बाराद्वार पुलिस ने शादी का झांसा देकर...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट के तीन घंटे के भीतर भेजा जेल ..

प्रेम संबंध बनाकर शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर आरोपी फरार; बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई .. सक्ती, शादी का झांसा...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़ ..

26 घंटे की नाकाबंदी रंग लाई: एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में 1.66 करोड़ की संपत्ति जब्त, राजस्थान का...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत ..

VSK ऐप की विसंगतियों, टीईटी इंद्राज और सेवा पुस्तिका संधारण पर हुई चर्चा, DEO ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

नो-एंट्री तोड़कर शहर में घुसा बोरवेल वाहन, यातायात पुलिस ने ठोका 2500 का जुर्माना ..

सक्ती में भारी वाहनों पर सख्ती, प्रतिबंधित समय में प्रवेश करने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई .. सक्ती, जिला मुख्यालय...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

RTO/DTO मुख्यालय में उपस्थित रहें, बकाया वसूली अभियान तेज करें-सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश ..

परमिट लेकर बस न चलाने वालों पर होगी कार्रवाई .. रायपुर, परिवहन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सचिव एवं...

खबर सूरजपुर ..23 घंटे ago

विद्यालय खुलते ही शुरू हुआ पालक-बालक संपर्क अभियान, कलेक्टर रैना जमील के निर्देश पर घर-घर पहुंचकर शिक्षकों ने किया जागरूक ..

निःशुल्क सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दी जानकारी, बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील .. सूरजपुर, नवीन शैक्षणिक सत्र...

खबर सूरजपुर ..24 घंटे ago

मोदी सरकार के 12 साल: सूरजपुर में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू, सांसद चिंतामणि महाराज ने किया उद्घाटन ..

चित्रों में दिखी विकास और जनकल्याण की यात्रा, केंद्र सरकार की उपलब्धियों से रूबरू हुए नागरिक .. सूरजपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending