Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 09 सितम्बर को मेडिकल कॉलेज रायपुर के अंतर्गत 700 बिस्तर अस्पताल का करेंगे भूमिपूजन ..

Published

on

मेडिकल कॉलेज के ‘‘डायमंड जुबली समारोह‘‘ के शुभारंभ के साथ ‘‘छत्तीसगढ़ इंटर मेडिकल कॉलेज टेबल टेनिस स्पर्धा‘‘ का भी करेंगे उद्घाटन ..

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 सितम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के डायमंड जुबली कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध डॉ. बी.आर. अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अंतर्गत 700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन करेंगे। इस भवन का निर्माण 325 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के ‘‘डायमंड जुबली समारोह‘‘ के शुभारंभ के साथ ‘‘छत्तीसगढ़ इंटर मेडिकल कॉलेज टेबल टेनिस स्पर्धा‘‘ का भी उद्घाटन करेंगे।

मेडिकल कॉलेज रायपुर के सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे और जिला पंचायत रायपुर अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन के बन जाने से स्वास्थ्य संबंधी आधुनिक सुविधाएं प्रदेशवासियों को उपलब्ध हो सकेंगी। मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सभी बुनियादी सुविधाएं इस परिसर में उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रदेशवासियों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार का यह एक बड़ा कदम है। इस अस्पताल के बनने से राजधानी के नागरिकों को अत्याधुनिक सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल की सुविधा मिल सकेगी।

डॉ. भीमराव स्मृति चिकित्सालय रायपुर में बनने वाले 700 बिस्तर के इस अस्पताल में बेसमेंट फ्लोर, लोवर ग्राउंड फ्लोर तथा भूतल के अलावा सात तल होंगे। इस अस्पताल में सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल की सभी सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी। इस एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन का निर्माण 70 हजार 896 वर्ग मीटर में होगा। भवन में फायर फाइटिंग सिस्टम, एचवीएसी सिस्टम, आईबीएमएस सिस्टम आदि का प्रावधान किया गया है। भवन में बेसमेंट फ्लोर 8828 वर्ग मीटर का, भूतल 7500 वर्ग मीटर का, प्रथम तल से पंचम तल तक 7274 वर्ग मीटर, षष्ठम तल मय आट्रियम रूफ स्ट्रक्चर 8728 वर्ग मीटर, सातवां तल 640.57 वर्ग मीटर का होगा। नींव को इस रूप में तैयार किया गया है कि भविष्य में सातवें फ्लोर और आठवें फ्लोर को जरूरत के दृष्टिकोण से विकसित किया जा सकता है।

मेडिकल कॉलेज रायपुर का शुभारंभ 09 सितम्बर 1963 को हुआ था। इस वर्ष मेडिकल कॉलेज रायपुर की डायमंड जुबली है। मुख्यमंत्री श्री बघेल डायमंड जुबली समारोह के शुभारंभ के साथ ही छत्तीसगढ़ अंतर चिकित्सा महाविद्यालयीन टेबल टेनिस स्पर्धा का भी उद्घाटन करेंगे। अंतर चिकित्सा महाविद्यालयीन इस स्पर्धा में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज एवं एम्स रायपुर की टीम शिरकत करेंगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 घंटा ago

कलेक्टर के निर्देश पर सरसीवा–हसौद मार्ग की मरम्मत में आई तेजी, गड्ढों पर हो रहा डामरीकरण ..

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की थी सड़कों की स्थिति की समीक्षा, लोक निर्माण विभाग को दिए थे तत्काल...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शक्तिकुंज सक्ती में चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु ..

बीके तुलसी बहन ने कराया मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां ज्ञानगंगा और मां सरस्वती के चैतन्य स्वरूप का दर्शन; 19...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending