Connect with us

खबर सक्ती ...

मित्तल परिवार द्वारा नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ विशाल श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ ..

Published

on

श्रीमद् भागवत वह श्रेष्ठ सत्कर्म है जो किसी व्यक्ति के पुरुषार्थ के कारण नहीं बल्कि उसके भाग्योदय और राधा रानी की अति कृपा से प्राप्त होती है- आचार्य राजेंद्र जी महाराज ..

सक्ती, मित्तल परिवार द्वारा नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ विशाल श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में आयोजक परिवार सहित नगर के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया, महिलाओं द्वारा कलश धारण कर राधे-राधे के जयकारा के साथ भजन संकीर्तन सहित नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए मारवाड़ी पंचायत श्री राम मंदिर से महापुराण का पूजा अर्चना करते हुए गाजे बाजे के साथ मां महामाया देवी की पूजा अर्चना सहित गायत्री मंदिर में वरुण पूजन कर कथा स्थल पहुंचे।

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन विद्वान आचार्य के द्वारा वेदियों की प्रतिष्ठा एवं पितरों का आवाहन सहित पूजा प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई।

मित्तल परिवार द्वारा अपने पूर्वजों के सद्गति एवं मोक्षार्थ आयोजित गया भागवत के प्रथम दिन व्यास पीठ से छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भागवत आचार्य राजेंद्र जी महाराज द्वारा भागवत महात्म्य का सरस वर्णन किया गया, उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत एक शाश्वत संहिता है जिसमें सभी जीवो का कल्याण है। यह साक्षात भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी का वांग्मय स्वरूप है, यह संपूर्ण तपस्याओं तथा संपूर्ण ज्ञान का फल है। इस महापुराण की कथा के माध्यम से हम भगवान की छवि अपने अंदर उतारते है। सात दिनों की कथा से सोया हुआ वैराग्य जगाता है। इसी सप्ताह यज्ञ की अद्भुत महिमा से भक्ति देवी के दोनों बेटों ज्ञान और वैराग्य की जरावस्था दूर होकर किशोर अवस्था की प्राप्ति हुई थी। भयानक प्रेत योनि में पड़ा हुआ धुंधकारी को साक्षात मुक्ति गति मिली थी।
श्रीमद् भागवत वह श्रेष्ठ सत्कर्म है जो किसी व्यक्ति के पुरुषार्थ के कारण नहीं बल्कि उसके भाग्योदय और राधे रानी की अति कृपा से प्राप्त होती है। यह देव दुर्लभ भी है किंतु मनुष्यों को भाग्य के कारण सुलभ है। जब श्री शुकदेव जी महाराज राजा परीक्षित को कथा श्रवण कराने लगे तब देवताओं ने अमृत का कलश हाथ में लेकर निवेदन किया था कि हमें इस सुधा अमृत के बदले कथा अमृत प्रदान करें, क्योंकि राजा परीक्षित को यह अमृत अकाल मृत्यु से बचा सकता है।शुकदेव जी महाराज ने देवताओं को भागवत कथा अमृत का अधिकारी नहीं बताते हुए कहा कि आपका सुधा मृत श्री कृष्ण कथा अमृत के सामने तुक्ष है अर्थात भागवत कथा अमृत एक अनमोल मणि है, और अमृत जिसे पीकर अजर अमर हो जाते हैं यह केवल कांच का टुकड़ा मात्र है। आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने आगे बताया की कलि युग के सभी प्रकार के पापों और तापो को नाश करने का श्रेष्ठ उपाय श्रीमद् भागवत ही मनुष्यों के लिए एक श्रेष्ठ वैद्य, औषधि और उपचार तीनों ही है। यह मृत्यु को भी मंगलमय बनाकर परलोक सुधारती है। इस धरा पर प्रथम बार श्रीमद् भागवत की कथा भगवान श्री कृष्ण के स्वधाम गमन करने के उपरांत 30 वे वर्ष में हुई, जिस स्थान को आज शुकताल के नाम से हम जानते हैं। इस महापुराण में 12 स्कंध, 335 अध्याय, और 18000 श्लोक हैं जिनका श्रवण संकीर्तन और गायन परम कल्याणकारी है। श्रीमद् भागवत वेद रूपी कल्पवृक्ष पर लगा हुआ रस से भरा फल है जिसका ना तो कोई छिलका और ना ही कोई गुठली है अर्थात त्यागने के लिए कुछ भी नहीं, मन से पीने का है।
प्रथम दिवस सैकड़ो लोगों ने कथा रसपान का आनंद लिया, आचार्य देव कृष्ण जी महाराज एवं संगीत आचार्य संतोष जी द्वारा प्रस्तुत विशेष भजन का आनंद श्रोताओं को प्राप्त हुआ।
भागवत कथा के आयोजन मित्तल परिवार की ओर से महेंद्र मित्तल ने प्रतिदिन अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण एवं सत्संग लाभ प्राप्त करने हेतु आग्रह किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली7 घंटे ago

शिक्षा की गुणवत्ता और संस्कारों को मजबूत बनाने पर जोर, त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की हुई समीक्षा ..

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में आचार्य मासिक बैठक संपन्न, उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लक्ष्य पर हुआ मंथन...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

कुरदा में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया मंच ..

डभरा के गोबरा गांव में 30 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण पूरा, प्रशिक्षण से लेकर स्वरोजगार तक मिलेंगी...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर सक्ती भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन ..

कांग्रेस सांसद के खिलाफ धरने पर बैठीं महिला कार्यकर्ता, निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग .. सक्ती, महिलाओं और...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

फोन-पे के जरिए ठगी का नया तरीका, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी ..

गांवों के चॉइस सेंटर संचालक ठगों के निशाने पर, अर्जेंट पैसों की जरूरत बताकर खाते में डलवा रहे रकम .....

खबर खरसिया ..1 दिन ago

बरगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, विधि-विधान से हुई घटस्थापना ..

जय माता दी के जयकारों से गूंजा भाठागांव, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ .. खरसिया,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन एवं जनकल्याण को मिलेगी नई मजबूती .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित ..

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज 21 अक्टूबर से, मैदान में उतरेंगी छह फ्रेंचाइजी टीमें ..

पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह होंगे लीग के ब्रांड एंबेसडर, ओलंपियन खिलाड़ियों के दम पर सजेगा हॉकी का महासंग्राम ,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी श्रमिक परिवार की मददगार, ममता यादव को मिले 20 हजार रुपये ..

प्रसव के बाद नवजात के पोषण, दवाइयों और देखभाल में मिली आर्थिक राहत, श्रमिक परिवार ने जताया आभार .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending