Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने निर्वाचन के पूर्व सभी तैयारियों की समीक्षा की ..

Published

on

सारंगढ़ बिलाईगढ़, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तर में संपादित होने वाले कार्यों के सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों की समय सीमा की बैठक ली। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने अंगदान के लिए सामूहिक शपथ लिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले के किसी भी मतदान केन्द्र में बुनियादी सुविधाएं-भवन, पेयजल, शौचालय, बिजली आदि का कार्य बाकी है, तो अतिशीघ्र पूरा कराएं। जिले में स्वच्छता अभियान, आयुष्मान कार्ड, सड़क से पशुओं को हटाने की शासकीय व्यवस्था, अंगदान करने, गिरदावरी की स्थिति के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सिद्दीकी ने कहा कि आदर्श आचरण संहिता (एमसीसी) लागू के पूर्व स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप करना है। ड्यूटी लिस्ट बन चुके उन निर्वाचन कर्मियों के नाम को पीपीईएस सॉफ्टवेयर से हटाना, मोबाइल कंपनियों से वेब कॉस्टिंग मतदान केन्द्रों में मोबाइल नेटवर्क के लिए टॉवर की व्यवस्था करना, अंतिम चरण का प्रशिक्षण का आयोजन करना, निर्माण एजेंसियों-पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) आदि द्वारा भूमिपूजन, लोकार्पण, शिलान्यास हो चुके कार्यों का भौतिक रूप से कार्य शुरू करना आदि के संबंध में डॉ. सिद्दीकी ने अधिकारियों को निर्देशित किया। जिले के सभी स्कूलों, कार्यालयों में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों, मुख्यमंत्री सहित राज्य सरकार के अन्य मंत्रिगणों से संबंधित कोई पाम्पलेट, ब्रोशर, पुस्तक-पुस्तिका जैसे-जनमन, कैलेंडर, न्याय योजनाओं से संबंधित अन्य सामग्री आदि उपलब्ध हैं तो, उसका वितरण आदर्श आचरण संहिता लागू होने के पूर्व आम जनता को वितरित कर दें। आदर्श आचरण संहिता लागू होने के बाद किसी भी स्कूल, कार्यालय आदि में यह प्रचार सामग्री नहीं होनी चाहिए।

डॉ. सिद्दीकी ने कहा कि आदर्श आचरण संहिता (एमसीसी) लागू होने के बाद संबंधित कार्यालयों द्वारा निर्वाचन नियमानुसार संपत्ति विरूपण अंतर्गत शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों, निजी स्थानों से हटाया जाना है, जनप्रतिनिधियों, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को उपलब्ध कराई गई वाहन को वापस लेना है। विश्राम गृह को प्रेक्षक दल के आरक्षित करना, सभी अधिकारियों को प्रतिदिन निर्वाचन कार्यों के पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करना, सक्षम अधिकारी द्वारा सभा, रैली के लिए अनुमति प्रदान करना एवं निर्वाचन नियमावली के अनुसार पालन करवाना है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी निष्ठा पांडेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी द्वय मोनिका वर्मा, डॉ. स्निग्धा तिवारी, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी, बी. एक्का, नोडल अधिकारी पंचायत हरिशंकर चौहान मास्टर ट्रेनर चूडामणि गोस्वामी सहित जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...56 मिनट ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending