Connect with us

खबर रायगढ़

जिले के सात विकास खण्ड में 60 मास्टर ट्रेनर दे रहे निर्वाचन ट्रेनिंग ..

Published

on

ईवीएम, वीवीपैट संचालन की बारीकियों से करवाया जा रहा अवगत ,

मास्टर ट्रेनर दे रहे पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दलों को ट्रेनिंग ,

निर्वाचन प्रशिक्षण को देखने स्वयं पहुंचे थे कलेक्टर, प्रशिक्षण में प्रभारी अधिकारियों को पर्याप्त समय देने के दिए निर्देश ..

रायगढ़, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर विभिन्न विकास खण्ड में मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से निर्वाचन प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। गत दिवस आयोजित मास्टर ट्रेनर्स के ट्रेनिंग में कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा था कि अच्छे प्रशिक्षण से निर्वाचन का कार्य बेहतर होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को अच्छे से प्रशिक्षित करने हेतु मास्टर टे्रनर्स को निर्देश दिए थे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव पाण्डेय एवं जिला मास्टर ट्रेनर राजेश डेनियल द्वारा मास्टर ट्रेनर्स को ट्रेनिंग दिया गया था। जिसके पश्चात मास्टर ट्रेनर्स को विकासखंडो में निर्वाचन में संलग्न पीठासीन अधिकारी, मतदान दल क्रमांक 1, 2, 3 को ट्रेनिंग देने के लिए भेजा गया हैं। जहां इन अधिकारियों को ईवीएम, वीवीपैट मशीनों के संचालन, विभिन्न गतिविधियों, बरती जानी वाली सावधानियों के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा हैं। इसके साथ ही मशीनों में टैग लगाने, संचालन करने, चालू-बंद करने, मॉक पोल, वास्तविक मतदान कराने आदि सभी पहलुओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही हैं।

प्रशिक्षण में ईव्हीएम मशीन के संचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही हैं। मास्टर ट्रेनर पीठासीन अधिकारी, मतदान दल क्रमांक 1, 2, 3 को ईव्हीएम मशीन के संचालन प्रक्रिया का डेमो के जरिए संचालित करके दिखाने तथा अधिकारियों को इसे संचालन की प्रैक्टिस करवाया जा रहा हैं। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को उनके जिम्मेदारियों के निर्वहन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही हैं।
कलेक्टर स्वयं पहुंचे प्रशिक्षण देखने, प्रशिक्षण में प्रभारी अधिकारियों को पर्याप्त समय देने के दिए निर्देश

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिन्हा ने प्रशिक्षण प्रभारी अधिकारी एवं एसडीएम तथा अन्य राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रशिक्षण बेहतर हो। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को विभिन्न विकासखंडों में दिए जा रहे प्रशिक्षण स्थल में पर्याप्त समय देने को कहा है। इसी क्रम में गत दिवस कलेक्टर श्री सिन्हा स्थानीय नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल में चल रहे निर्वाचन प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीठासीन अधिकारी, मतदान दल क्रमांक 1, 2, 3 के ट्रेनिंग कक्ष में पहुंचकर संलग्न अधिकारी एवं मतदान दल के दायित्वों एवं निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुए प्रश्न पूछें थे, उन्होंने निर्वाचन कार्य को बेहतर करने के लिए अच्छे से ट्रेनिंग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा था कि जितनी अच्छी ट्रेनिंग लेंगे तो उतना ही बेहतर और आसान होगा आगामी निर्वाचन कार्य। निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शंका होने पर तत्काल पूछ कर शंकाओं का समाधान करें जिससे मतदान प्रक्रिया के समय समस्या नहीं होगी।

जिले के सात विकास खण्ड में 60 मास्टर ट्रेनर दे रहे ट्रेनिंग ..

जिला मास्टर टे्रनर श्री राजेश डेनियल ने बताया कि जिले के सात विकास खंड अंतर्गत रायगढ़, पुसौर, लैलूंगा, तमनार, खरसिया, घरघोड़ा एवं धरमजयगढ़ में 7 ट्रेनिंग सेंटर बनाए गए है, जहां 4 से 5 कक्ष में दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जहां 60 मास्टर ट्रेनर पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल क्रमांक 1, 2, 3 को निर्वाचन से संबंधित बारीकियों के साथ ट्रेनिंग दे रहे हैं। वही निर्वाचन प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए उनकी शंकाओं का समाधान भी कर रहे हैं। जिससे उन्हें सुव्यवस्थित मतदान कराने में आसानी हो। इसी क्रम में विकास खण्ड खरसिया के शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरसिया में मतदान दलों का प्रशिक्षण 6 से 8 अक्टूबर तक दो पाली में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विभागों के 931 अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण दिया जाना है, जिसमें 199 महिला कर्मचारी शामिल है। एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा खरसिया रोहित कुमार सिंह द्वारा महाविद्यालय खरसिया में चल रहें निर्वाचन प्रशिक्षण का अवलोकन किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों के तबादले ..

सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो का मुंगेली तबादला, जयश्री जैन होंगी सक्ती की नई कलेक्टर .. रायपुर, 18 अगस्त 2026...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

भाजपा जिला सक्ती की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्ययोजना पर मंथन ..

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर दिया जोर .....

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, छह आवेदन हुए प्राप्त ..

जनदर्शन में पहुंचे छह फरियादी, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश .. सक्ती, जिला कार्यालय में मंगलवार...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती के साईं मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती, महामाया मंदिर के पास स्थित साईं मंदिर से भगवान साईं का चांदी का मुकुट चोरी करने के मामले का...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जाति प्रमाण पत्र के कार्यों में तेजी लाएं, सभी एसडीएम करें विशेष फोकस : कलेक्टर , मानसून को देखते हुए...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामोद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला कार्यालय सक्ती द्वारा विभागीय योजना मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (CMEGP) के अंतर्गत ग्रामीण...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डिजिटल पंचायत के अटल डिजिटल सेवा केंद्र एवं आरके इंडस्ट्रीज में शान से लहराया तिरंगा ..

जिला संवाददाता — डॉ. राम कुमार मनहर, जिला सक्ती। सक्ती/बेलादुला, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जैजैपुर विकासखंड के ग्राम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्व. गंगा बाई कुर्रे के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधि व पंचायत सचिव ..

सक्ती/बेलादुला, ग्राम पंचायत बेलादुला में डॉ. राम कुमार मनहर की नानी स्वर्गीय श्रीमती गंगा बाई कुर्रे के दशगात्र एवं चंदनपान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय का आत्मीय स्वागत, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा ..

भाजपा नेता चिराग अग्रवाल के निवास पहुंचे पवन साय, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से की मुलाकात .. सक्ती, भाजपा छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पत्नी पर टांगी से प्राणघातक हमला, आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार ..

जैजैपुर पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर अपराध का किया त्वरित निराकरण, आरोपी न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जैजैपुर थाना क्षेत्र...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending