Connect with us

खबर बिलासपुर

चुनाव प्रचार में संलिप्त शिक्षक दम्पति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई ..

Published

on

शिक्षक पति निलंबित, व्याख्याता पत्नी के विरूद्ध कार्रवाई की अनुशंसा ,

विभिन्न माध्यमों से जिला निर्वाचन कार्यालय एवं शिक्षा विभाग को शिक्षक के राजनीतिक गतिविधियों में संलग्न होने की शिकायत प्राप्त हो रही थी ..

बिलासपुर, चुनाव प्रचार के कार्य में संलिप्त पाये जाने पर बिलासपुर जिले में शिक्षक दम्पति के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश कुमार शरण के अनुमोदन उपरांत संयुक्त संचालक शिक्षा ने आरोपी शिक्षक कांति साहू को निलंबित कर दिया हैं। वहीं उनकी व्याख्याता पत्नी श्रीमती अनिता साहू (व्याख्याता फरहदा) के विरूद्ध कार्रवाई के लिए अनुशंसा संचालक स्कूल शिक्षा विभाग को की गई है। श्री कांति साहू शिक्षक एलबी के मूल पद हैं जो कि वर्तमान में शहरी संकुल स्त्रोत समन्वयक बिल्हा में पदस्थ हैं। विभिन्न माध्यमों से जिला निर्वाचन कार्यालय एवं शिक्षा विभाग को श्री साहू के राजनीतिक गतिविधियों में संलग्न होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग ने मामले की जांच सहायक संचालक से कराई। जांच में उनकी दल विशेष के पक्ष में लगाव की पुष्टि की गई। जिसके आधार पर संयुक्त संचालक शिक्षा ने श्री कांति साहू को आज निलंबित कर दिया। उन्हे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संलग्न किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। श्री साहू ने चुनाव प्रचार करके सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..7 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली1 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending