Connect with us

खबर बिलासपुर

विधानसभा निर्वाचन-2023 – ईव्हीएम कमीशनिंग का मिला अधिकारियों को प्रशिक्षण ..

Published

on

स्ट्रांग रूम में 06 नवंबर से शुरू होगी कमीशनिंग ..

बिलासपुर, विधानसभा निर्वाचन के तहत जिले के 06 विधानसभाओं के लिए नियुक्त सेक्टर ऑफिसरोें को ईव्हीएम कमीशनिंग का प्रशिक्षण दो पालियों में आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में दिया गया। पहली पाली में मस्तूरी, तखतपुर एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर अधिकारी एवं कमीशनिंग दल के सदस्य शामिल हुए वहीं दूसरी पाली में बिल्हा, बिलासपुर एवं बेलतरा विधानसभा के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण हुआ। कमीशनिंग का अर्थ होता है ईवहीएम मशीनों को मतदान के लिए तैयार करना। नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत और जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एम टी आलम ने ईव्हीएम कमीशनिंग की बारीकियों से प्रशिक्षार्थियों को अवगत कराया और उनकी शंकाओं का समाधान भी किया।

नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि कमीशनिंग के कार्य में विभिन्न प्रकार की सावधानियां बरतने के साथ ही तकनीकी जानकारी होनी जरूरी है। प्रशिक्षण में सभी सेक्टर अधिकारियों को कमीशनिंग प्रक्रिया में कंट्रोल यूनिट, कैंडिडेट सेटिंग, बैटरी चेक, बैलेट यूनिट, मतपत्र सेटिंग, व्हीव्हीपेट बैटरी चेकिंग आदि के बारे में बताया गया। यह भी बताया गया कि ईव्हीएम मॉक पोल टेस्ट राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा, जिसमें पांच प्रतिशत मशीनों का एक हजार वोट टेस्ट के साथ मॉकपोल होगा। सबसे पहले बीयू की कमीशनिंग होगी। बैलेट यूनिट, कंटोल यूनिट और व्हीव्हीपेट के संचालन के साथ ही एक दूसरे से कनेक्ट करना, ईव्हीएम सील करना, मॉेकपोल, सीआरसी , सामान्य इरर एवं उसके कारणों सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हैंडस ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से अभ्यास भी किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, सभी विधानसभा क्षेत्रों के आरओ, एआरओ, सेक्टर आफिसर, मास्टर ट्रैनर मौजूद थे।

कमीशनिंग की प्रकिया 06 नवंबर से –

06 नवंबर को ईव्हीएम मशीनों की कमीशनिंग की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी ईव्हीएम मशीने स्टांगरूम में पहुंच चुकी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा1 घंटा ago

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न ..

युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के दिए गए निर्देश .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती के ग्राम सिरली में जुआ फड़ पर सक्ती पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार ..

जुआ के गढ़ में पुलिस की दबिश, 17,060 रुपए नगद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त; कई जुआरी मौके से...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 689.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में हुई 20.3 मिमी बारिश, नया बाराद्वार में सर्वाधिक 50.3 मिमी .. सक्ती, सक्ती जिले में इस...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सभी भूमिधारकों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य ..

बिना फार्मर आईडी के विभागीय योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित, सभी खसरों को आईडी से लिंक कराना...

खबर रायगढ़4 घंटे ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending