Connect with us

खबर बिलासपुर

बेमौसम बारिश सेे धान को बचाने पुख्ता इंतजाम ..

Published

on

अभियान चलाकर तारपोलीन से ढंके गये धान के बोरे ..

बिलासपुर, बेमौसम बारिश से उपार्जन केन्द्रों पर खुले में पड़े धान के बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। फड़ में खुले में रखे गये धान के बोरों को तारपोलीन के कैप कव्हर से ढंककर बारिश से सुरक्षित किया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सवेरे साप्ताहिक टीएल की बैठक में मौसम के मिजाज को देखते हुए खुले पड़े धान के बोरों की पानी से सुरक्षा इंतजाम के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश के बाद युद्धगति से खुले में पड़े खरीदे गये तमाम धान के बोरों और स्टेक्स को ढंका गया। खाद्य, मार्कफेड एवं सहकारी बैंक के अफसरों ने आज दर्जनों खरीदी केन्द्रों का दौरा कर तारपोलीन से सुरक्षित ढंकवाया उन्होंने सहकारी समितियों के प्रबंधकों को कड़ी हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि समिति प्रबंधकों को कैप कव्हर के लिए राशि आवंटित की गई है। इसके बावजूद पानी से धान को नुकसान हुआ तो संबंधित प्रबंधकों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

कलेक्टर के निर्देश पर आज खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया एवं डीएमओ ने पिपरतराई, कोटा, गनियारी, बेलगहना और भरारी खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। अपने समक्ष उन्होंने कैप कव्हर एवं डनेज की व्यवस्था कराई। इसी प्रकार जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी आशीष दुबे ने घुटकू, पोड़ी लाखासार, सकर्रा और बोदरी का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार चंद्रवंशी ने सेमरताल खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। अत्यधिक बारिश होने पर केन्द्र में पानी का जमाव न हो सके, इसके लिए कई जगह पानी निकासी के लिए अस्थायी नाली भी निकाला गया। गौरतलब है कि जिले में 140 खरीदी केन्द्रों के जरिए किसानों से धान खरीदी की जा रही है। अब तक 3 लाख 24 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा22 घंटे ago

पूरे प्रदेश में प्रतिबंध के बाद कोरबा में एनालॉग पनीर की सघन जांच शुरू ..

खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेयरियों व खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण .. कोरबा, प्रदेशभर में नकली (एनालॉग) पनीर के क्रय,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..22 घंटे ago

रामनामी जनों की उपस्थिति में नेशनल अवार्ड विजेता रामनामी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का प्रदर्शन ..

कलेक्टर ने रामनामी समुदाय के वरिष्ठजनों का किया सम्मान .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनूठी पहचान को...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..22 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ ..

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, माय भारत ऐप से जुड़ने का किया आह्वान...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..23 घंटे ago

नकली पनीर, मक्खन, क्रीम और पैकेजिंग पर 1 वर्ष के लिए बैन ..

नकली दुग्ध उत्पाद बनाने वालों के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार की कार्यवाही , ओरिजनल दूध से बने उत्पाद ग्राहकों के सेहत...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं नकली दुग्ध उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध ..

सक्ती, उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य एवं हितों को ध्यान में रखते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अधिसूचना जारी...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

फलदार पौधे रोपित कर स्वर्गीय पिता को नम आंखों से दी अंतिम विदाई ..

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम के दौरान आम, सेव व नारियल के पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश .. सक्ती,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

वर्तमान चुनौतियों और आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार नए आपराधिक कानूनों ने न्याय व्यवस्था में लाया ऐतिहासिक परिवर्तन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

स्ट्रेंथिंग डिजिटल जस्टिस राज्य स्तरीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री साय ने कहा— आम नागरिक को त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध न्याय दिलाना...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मित्रता दिवस पर प्रफुल्ल देशमुख ने प्रिय मित्रों को दी शुभकामनाएं ..

सक्ती, अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के अवसर पर खरसिया निवासी प्रफुल्ल देशमुख ने अपने सभी प्रिय मित्रों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

NH-49 पर दर्दनाक हादसा: मसनिया कला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 5 गायों की मौत ..

बिलासपुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे के बाद सड़क सुरक्षा और मवेशियों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल .. सक्ती, जिले...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशव्यापी अभियान का किया शुभारंभ, युवाओं से किया नशामुक्त भारत के निर्माण का...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending