Connect with us

खबर बिलासपुर

धान को बारिश से बचाने करें समुचित इंतजाम : कलेक्टर अवनीश शरण ..

Published

on

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, मतगणना की तैयारियों की समीक्षा ..

बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज समय-सीमा की बैठक में बारिश की संभावना को देखते हुए खरीदे गये धान को बारिश से बचाने के लिए तारपोलिन आदि की व्यवस्था धान खरीदी केंद्रों में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की दिक्कत न हो। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी में 3 दिसम्बर को आयोजित मतगणना की तैयारियों की भी समीक्षा की।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने और धान खरीदी, पंजीयन में त्रुटि सुधार व बारदाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मतगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पोस्टल बैलेट पेपर की मतगणना पहले की जाएगी। पूरी सावधानी और मुस्तैदी से मतगणना के कार्य को अधिकारी-कर्मचारी अंजाम दें। मतगणना परिणाम को लाईव एलईडी टीव्ही के माध्यम से परिसर में देखा जा सकता है। कलेक्टर ने निर्माण कार्य से जुड़े विभागों को निर्देश दिए कि सभी सरकारी भवनों की पुताई गोबर पेंट से कराना सुनिश्चित करें। आबकारी विभाग से जुड़ी खबर पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने शराब दुकानों के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने व चिन्हांकन के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को रतनपुर और मस्तुरी में एनआरसी शुरू करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने कहा।

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से मिड डे मील, संकुल केंद्रों का निरीक्षण और बीआरसी, सीआरसी को समय-समय पर विजिट करने के लिए निर्देश देने कहा और विभागीय समन्वय से लंबित प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने चुनाव कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान जल्द करने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, डीएफओ संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, एडीएम आरए कुरूवंशी सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा1 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा1 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending