Connect with us

खबर बिलासपुर

कलेक्टर ने ली राजनीतिक दल एवं प्रत्याशियों की बैठक ..

Published

on

मतगणना प्रक्रिया एवं आयोग की दिशा-निर्देशों से अवगत कराया ..

बिलासपुर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के पदाधिकारियों एवं प्रत्याशियों की मंथन सभाकक्ष में बैठक लेकर विधानसभा चुनाव की मतगणना प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। स्ट्रांग रूम खोलने से लेकर चुनाव परिणाम की घोषणा तक चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की उन्हें जानकारी दी। उन्होंने पारदर्शिता एवं निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए मतगणना के दिन 3 तारीख को सवेरे पोस्टल बैलट का कोषालय से मतगणना स्थल तक परिवहन, स्ट्रांग रूम खोलने एवं मतगणना शुरू होने के दौरान प्रत्याशियों/अभिकर्ताओं को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह एवं निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री शरण ने बताया कि मतगणना कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में 3 दिसम्बर को सवेरे 8 बजे से शुरू होगी। पोस्टल बैलट की गणना पहले शुरू होगी। इसके बाद साढ़े 8 बजे से इव्हीएम मशीनों की गणना की जायेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग कक्षों में मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाये गये हैं। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र की गणना सबसे कम 17 चरणों में पूरी होगी जबकि सबसे ज्यादा 24 चरणों में मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र की गणना होगी। कोटा की गणना 20 चरणों में, तखतपुर की 21 चरण, बिल्हा की 23 चरण और बेलतरा की 18 चरणों में पूरी होगी। मशीनों से गणना पूर्ण होने के बाद टेबल नम्बर 7 में व्हीव्हीपेट पर्ची की गणना की जायेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र लॉटरी पद्धति से चयनित 5 व्हीव्हीपेट की पर्चियों की गिनती की जायेगी। सीसीटीव्ही कैमरा से पल-पल के घटनाक्रम की रिकार्डिंग की जायेगी।

कलेक्टर ने बैठक में अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं के लिए की गयी व्यवस्था एवं नियम-कायदों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा वार अलग-अलग रंगों के पहचान पत्र जारी किये गये है। उन्हें हर समय पास को धारण करना होगा। अन्यथा प्रवेश नहीं दिया जायेगा। कॉलेज भवन के पीछे बने गेट से उन्हें मतगणना कक्ष में दाखिल करना होगा। उन्हें अपने लिए निर्धारित टेबल पर बैठकर मशीन का अवलोकन करना होगा। मतगणना कर्मी एवं एजेन्टस के बीच लोहे की पारदर्शी मजबूत दीवार रहेगी। मतगणना कक्ष में किसी भी प्रकार का मोबाईल फोन, सेल फोन, कैमरा, केल्कुलेटर, इलेक्ट्रानिक उपकरण, डिजिटल स्मार्ट घड़िया, खाद्य पदार्थ, तम्बाकू, सिगरेट, पान गुटखा आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अभिकर्ता अपने साथ मतपत्र लेखा की डुप्लिकेट कॉपी, पेन, पेन्सिल, सादा कागज अथवा नोटपेड ले जा सकते हैं।

मतगणना कक्ष के भीतर किसी के लिए भी भोजन, नाश्ता, पानी प्रतिबंधित रहेगा। बाहर में इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है। मतगणना कक्ष में मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं को प्रथम पंक्ति में बैठेंगे। मतगणना स्थल पर तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रत्येक लेबल पर सघन चेकिंग के बाद आगे जाने की अनुमति होगी। स्थल के 100 मीटर दायरे में कोई वाहन नहीं होंगे। इस क्षेत्र को केवल पैदल चलने वालों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी ने प्रस्तुतिकरण के जरिए संपूर्ण व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से समझाया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, एडिशनल एसपी अर्चना झा, रिटर्निंग अफसर सहित मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रत्याशी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा7 मिनट ago

नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री लखनलाल देवांगन ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ , युवाओं से नशे से दूर...

खबर सक्ती ...47 मिनट ago

एक फोन कॉल पर पहुंचे रक्तदाता, महेंद्र बरेठ ने किया 12वां रक्तदान ..

समाजसेवी प्रफुल्ल देशमुख की पहल से गोमती राठिया को मिला जीवनदायी रक्त, देहदान करने वाले परिवार को किया शत-शत नमन...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती जिले में अब तक 572.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सर्वाधिक 732.1 मिमी बारिश ..

सक्ती, जिले में मानसून की सक्रियता के बीच 1 जून 2026 से 3 अगस्त 2026 तक कुल 572.7 मिलीमीटर औसत...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

बरगढ़ के श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब ..

सक्ती, सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर बरगढ़ स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती में नाबालिगों को वाहन देना अभिभावकों पर पड़ा भारी, लगा 27 हजार रुपये का जुर्माना ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर बोले— नियम विरुद्ध सुविधा देकर बच्चों का भविष्य खराब न करें पालक, अभियान लगातार रहेगा जारी...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार का लिया संकल्प ..

प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभाग प्रभारी शांतनु साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार सहित...

खबर कोरबा24 घंटे ago

पूरे प्रदेश में प्रतिबंध के बाद कोरबा में एनालॉग पनीर की सघन जांच शुरू ..

खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेयरियों व खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण .. कोरबा, प्रदेशभर में नकली (एनालॉग) पनीर के क्रय,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

रामनामी जनों की उपस्थिति में नेशनल अवार्ड विजेता रामनामी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का प्रदर्शन ..

कलेक्टर ने रामनामी समुदाय के वरिष्ठजनों का किया सम्मान .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनूठी पहचान को...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ ..

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, माय भारत ऐप से जुड़ने का किया आह्वान...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

नकली पनीर, मक्खन, क्रीम और पैकेजिंग पर 1 वर्ष के लिए बैन ..

नकली दुग्ध उत्पाद बनाने वालों के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार की कार्यवाही , ओरिजनल दूध से बने उत्पाद ग्राहकों के सेहत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending