Connect with us

खबर बिलासपुर

सेजेस स्कूलों की समीक्षा बैठक जिला शिक्षा कार्यालय में आयोजित ..

Published

on

गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के दिए गए निर्देश ..

बिलासपुर, जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के 34 विद्यालयों के प्राचार्याें की एक दिवसीय समीक्षा बैठक आज जिला शिक्षा कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक में संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा आर.पी. आदित्य, जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर. साहू, सेजेस नोडल डॉ. अनिल तिवारी ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के सफल संचालन एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने हेतु उपस्थित प्राचार्यों को विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए शासन के मंशानुरूप अपेक्षित शैक्षिक उपलब्धि अर्जित करने हेतु विशेष रूप से प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन हेतु प्राचार्यों को अनेक सुझाव देते हुए उनके समुचित कार्य दायित्व निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। विद्यालयीन शैक्षणिक कलैण्डर के अनरूप कक्षा अध्यापन कराने तथा विषय शिक्षकों के अभाव में वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था विद्यालय स्तर पर करते हुये पाठयक्रम पूर्ण करने कहा गया।

बैठक में शिक्षकों की दैनंदनी का नियमित रूप से प्राचार्यों को निरीक्षण करने एवं उसमें रिमार्क अंकित करने हेतु कहा गया। जिस शिक्षक की दैनंदनी उत्कृष्ट हो उसे प्राचार्य के द्वारा विद्यालय में सप्ताहांत में विद्यालयीन डिस्प्ले बोर्ड में प्रदर्शित करने निर्देश दिए गए। जिससे कि अन्य शिक्षकों को अच्छे कार्य करने के लिये प्रोत्साहन मिल सके।

सभी शिक्षकों को कक्षा के अनुसार कार्य दायित्व देते हुए परिसर की स्वच्छता एवं विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए विद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करने हेतु विशेष प्रयास करने पर जोर दिया गया। हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में अध्ययनरत विज्ञान विषय को प्रायोगिक कार्य शैक्षणिक कलेंडर के अनुरूप सुनिश्चित किये जाने हेतु विशेष रूप से प्राचार्यों को आगाह किया गया। शासन द्वारा प्रदत्त एल्मेनेक (शैक्षणिक डायरी) के अनुरूप संचालित किये जाने वाले उत्कृष्ट सेजेस विद्यालय का रैंकिंग किये जाने हेतु सेजेस नोडल अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी को विशेष रूप से निर्देशित किया गया।

विद्यालय में कक्षा अध्यापन के अतिरिक्त अन्य पाठय सहगामी गतिविधियों का संचालन सतत रूप से करने के लिये प्राचार्यों का ध्यान आकृष्ट जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। इन गतिविधियों से संबंधित जानकारी पालकों तक पहुंचाने हेतु विशेष रूप से जोर दिया गया। पुस्तकालय के रख-रखाव एवं इसके समुचित उपयोग सुनिश्चित करने हेतु विद्यालय के समस्त शिक्षकों को दायित्व दिये जाने की बात की गई।

शैक्षणिक कलेंडर के अनुरूप सतत् रूप से कक्षा अध्यापन एवं मूल्यांकन की यथोचित व्यवस्था करने तथा निरंतर शैक्षणिक सुधार हेतु विद्यालय के समस्त शिक्षकों को सम्मिलित रूप से प्रयास करने हेतु विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया।

बैठक में जिले के समस्त स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एवं लिपिक के साथ समग्र शिक्षा कार्यालय के ए.पी.सी. रामेश्वर जायसवाल एवं डॉ. मुकेश पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा1 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा1 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending