Connect with us

खबर सक्ती ...

03 दिसंबर को कृषि उपज मण्डी नंदेलीभांठा में सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती ..

Published

on

पोस्टल बैलेट से शुरू होगी मतगणना ,

मतगणना के दिन ही कर्मियों को किस विधानसभा के किस टेबल में बैठना है होगा तय ,

थ्री लेयर सिक्योरिटी की मतगणना स्थल पर होगी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीव्ही कैमरे से भी होगी सतत निगरानी ,

राजनैतिक दलों की उपस्थिति में मतगणना दिवस को सुबह खोला जाएगा स्ट्रांग रूम ,

प्रत्येक विधानसभा के लिए लगाए गये हैं 14-14 टेबल साथ ही डाकमत पत्र व ईटीपीबीएस के लिए 3 अतिरिक्त टेबल की है व्यवस्था ..

सक्ती, विधानसभा आम निर्वाचन 2023 अंतर्गत नवगठित सक्ती जिले में पहली बार विधानसभा निर्वाचन की मतगणना होगी। 03 दिसम्बर 2023 को होने वाले मतगणना की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बताया कि 03 दिसम्बर को शासकीय कृषि उपज मण्डी परिसर नन्देलीभांठा में तीनों विधानसभा के लिए अलग-अलग बनाये गये मतगणना केन्द्रों में सुबह 8 बजे से गोपनीयता की शपथ के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना पोस्टल बैलेट की गणना से शुरू होगी। मतगणना दिवस के दिन ही सुबह मतगणना कार्य मे लगे कर्मियों को किस विधानसभा के किस टेबल मे बैठना है यह जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर ने मतगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी को सुबह 06ः30 बजे नन्देलीभांठा परिसर में रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना परिसर में सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सिक्योरिटी की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सभी आवश्यक स्थल सीसीटीव्ही कैमरे की सतत निगरानी में रहेंगें। राजनैतिक दलों की उपस्थिति में मतगणना दिवस को सुबह स्ट्रांग रूम खोला जाएगा।

प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभावार मतगणना केन्द्रों में 14 टेबल ईव्हीएम काउंटिग, 2 टेबल डाक मतपत्र काउटिंग तथा 1 टेबल ईटीपीबीएस स्कैनिंग के लिए लगाए जायेंगे। इस तरह प्रत्येक विधानसभा के लिए कुल 17 टेबल लगाए जायेंगे। संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र सक्ती की मतगणना 17 राउण्ड में, विधानसभा क्षेत्र चन्द्रपुर की मतगणना 19 राउण्ड में और विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर की मतगणना 20 राउण्ड में संपन्न होगी। मतगणना के दिन सुबह 8 बजे से गोपनीयता बनाये रखने की शपथ के साथ प्रेक्षक एवं संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के निर्देश पर मतगणना प्रारंभ की जाएगी।

मतगणना स्थल पर राजनैतिक दल के अभ्यर्थी व मतगणना अभिकर्ता के लिए खाद्य सामग्री और कागज की होगी अनुमति –

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अन्तर्गत बनाये गये मतगणना स्थल पर विभिन्न राजनैतिक दल के अभ्यर्थी व मतगणना अभिकर्ताओं के लिए आवश्यकता अनुरूप खाद्य सामग्री और कागज के प्रवेश की अनुमति दी गई है।

मीडिया सेंटर में प्रवेश के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र अनिवार्य –

मतगणना स्थल शासकीय कृषि उपज मण्डी परिसर नन्देलीभांठा में ही मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मीडिया सेंटर (मीडिया एवं पत्रकार दीर्घा) बनाया गया है। मीडिया सेंटर में जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के फोटोयुक्त प्राधिकार पत्र एवं संस्था से संबंधित पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। इसके बिना मीडिया सेंटर में प्रवेश पर पाबंदी है। मीडिया सेंटर तक मोबाईल लाने की अनुमति दी गई है। साथ ही मीडिया सेंटर में टीव्ही की भी व्यवस्था की गई है।

मतगणना कक्ष में मोबाईल, लैपटाप, आईपैड, स्मार्ट वॉच, हथियार सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण पर प्रतिबंध –

मतगणना संबंधी सभी प्रक्रियाएं निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ही प्रवेश की पात्रता अनुसार सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। मतगणना कक्ष में मोबाईल, लैपटाप, आईपैड, स्मार्ट वॉच, हथियार सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित की गई है। मतगणना स्थल पर तीन चरणों की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रथम चरण में जिला पुलिस बल तैनात रहेगा। द्वितीय चरण में राज्य सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात रहेंगे जो निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिबंधित वस्तुओ की सघन जांच करते हुए रोकथाम करेंगे। तृतीय चरण में मतगणना कक्ष के बाहर केन्द्रीय सुरक्षा बल तैनात रहेंगे और उनके द्वारा भी सघन जांच की जाएगी। जिनके द्वारा अनाधिकृत व्यक्तियों व सामग्रियों के प्रवेश का रोकथाम किया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending