Connect with us

खबर सक्ती ...

कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल हुए सेवा निवृत्त ..

Published

on

40 साल तक कृषि विभाग को दी अपनी सेवाएं ,

जिले के अधिकारियों की उपस्थिति में भव्य बिदाई समारोह हुआ आयोजित ,

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल को शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित ..

सक्ती, कृषि विभाग में कार्यरत रोशन लाल पटेल वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को 30 नवम्बर को अपनी सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर भव्य समारोह आयोजित कर उन्हें ससम्मान बिदाई दी गई। समारोह में कृषि विभाग ने उनके योगदान व कार्यों का स्मरण किया गया।

रोशन लाल पटेल कृषि विभाग में 40 वर्ष अपनी सेवाएं दी हैं। प्रथम पदस्थापना बस्तर रही, उसके बाद जशपुर में सेवाएं देने के बाद ज्यादातर कार्यकाल जांजगीर रहा है। वर्तमान में सक्ती में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान अपने विभागीय दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किये है।

जिला स्तर पर आयोजित बिदाई समारोह में जिले के सभी विकास खंडों में मैदानी अमलो के साथ वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर शंशाक शिन्दे उप संचालक कृषि के द्वारा विभाग में उनके द्वारा किए गए कार्यों में योगदान पर विस्तार से जानकारी दी गई, उन्होंने कहा कि नवगठित जिला सक्ती में कार्यलय स्थापना एवं संचालन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

बिदाई समारोह में विभाग के सभी अधिकारियों ने उन्हें मृदुभाषी, मिलनसार व शासकीय कार्य के निष्ठावान बताया। उनके विभागीय योगदान व कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कृषि विभाग की ओर से शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। बैण्ड बाजा एवं गाजे बाजे के साथ उनके मूल गृह निवास सकरेली कलां तक पहुंचाया गया।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी, सभी विकास खंडों के वरिष्ठ अधिकारी, मित्र समूह एवं पारिवारिक सदस्य उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending