Connect with us

खबर रायगढ़

प्रात: 8 बजे शुरू होगी मतगणना, सर्वप्रथम डाक मतपत्रों की होगी गणना ..

Published

on

8.30 बजे से ईवीएम की काउंटिंग होगी शुरू
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने प्रेस वार्ता में दी मतगणना के तैयारियों की जानकारी ,

मतगणना स्थल में बनायी गयी है, 3 लेयर सुरक्षा व्यवस्था ,

मतगणना के परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट https://results.eci.gov.in एवं Voter Helpline App के माध्यम से जानकारी देखी जा सकती है ..

रायगढ़, विधानसभा आम निर्वाचन – 2023 के मतगणना तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने प्रेस ब्रीफिंग कर मतगणना की तैयारी के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोयल ने प्रेस-प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना हॉल में प्रात: 8 बजे से मतगणना होगी। सर्वप्रथम प्रत्येक रिटर्रिंग अधिकारी द्वारा डाक मतपत्र की गणना प्रारंभ की जाएगी। डाक मतपत्र की गिनती प्रारंभ होने के 30 मिनट उपरांत ईव्हीएम में दर्ज मतों की गिनती प्रारंभ की जाएगी। विधानसभा क्षेत्रों में ईव्हीएम में डाले गये मतों की प्रत्येक चरण में 14 टेबलों पर गणना होगी। प्रत्येक विधानसभा के राउंड वार परिणाम की जानकारी प्रात: 8 बजे से https://results.eci.gov.in एवं Voter Helpline App के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि मतगणना हॉल में किसी भी इलेक्ट्रनिक उपकरण, गुटका, सिगरेट, पानी की बोतल, मोबाईल फोन, ब्लूटुथ, यूएसबी प्रतिबंधित रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए कलेक्टर श्री गोयल ने बताया कि मतगणना परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जहां प्रत्येक स्तर पर पहचान पत्र की जांच उपरांत ही प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना केन्द्र के पहले व बाहरी स्तर पर जिला पुलिस बल की तैनाती होगी जहां से 100 मीटर का क्षेत्र पैदल यात्री क्षेत्र होगा। प्रवेश द्वार की बेरिकेडिंग की गयी है। यहां किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग या जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी फोटो आईडी कार्ड धारक को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय, सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..28 मिनट ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर रक्तदान एवं आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 60 यूनिट रक्तदान से मानवता का संदेश ..

वेलविशर फाउंडेशन की अनूठी पहल : स्व. अनुराग सिंह की स्मृति में 252 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तवीरों का हुआ...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

जिले मे उर्वरक वितरण व्यवस्था सुचारु, किसानों को मिल रहा पर्याप्त खाद ..

सक्ती, उप संचालक कृषि, जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को शासन की नई व्यवस्था...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक की कालाबाजारी पर बड़ी कार्यवाही, 82 बोरी खाद जब्त ..

बिना लाइसेंस भंडारण करने वालों पर प्रशासन सख्त, दस्तावेज नहीं दिखाने पर हुई कार्यवाही .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

फल दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, सड़े-गले फल जब्त कर किया नष्ट ..

3 दिवसीय विशेष अभियान में कार्रवाई तेज, लोगों का कहना— “सिर्फ खानापूर्ति नहीं, नियमित जांच जरूरी” .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

हसौद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 9 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना ..

विभागों, निगम-मंडलों और बोर्ड की खाली जमीनों का होगा व्यवस्थित विकास, बनेगा डिजिटल लैंड बैंक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन ..

पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब पर लगेगी रोक, जांच चौकियों पर चलेगा विशेष अभियान .. रायपुर, प्रदेश के वाणिज्यिक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending