Connect with us

खबर सक्ती ...

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती में स्वर्ण जयंती वार्षिकोत्सव 2024 का आयोजन हुआ संपन्न ..

Published

on

सक्ती, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती में आज स्वर्ण जयंती वार्षिकोत्सव 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अभ्यागतों के द्वारा सरस्वती माता, मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत शिवाजी बाल कल्याण समिति के सस्थापक सदस्य एवं प्रतिष्ठित पत्रकार छेदीलाल ने विद्यालय के उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की तो वहीं सरस्वती शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए प्रबंध समिति को स्वर्ण जयंती पर बधाई दी। संस्थान प्रतिनिधि चंद्रकिशोर श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय के प्रारंभिक दौर से उनका नाता रहा है।

विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक मांगेराम अग्रवाल ने बताया कि स्वर्ण जयंती के पलों में हम अपने पूर्व सदस्यों, आचार्यों व विद्यार्थियों को अपने बीच पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे है। विद्यालय के पूर्व व्यवस्थापक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने स्वर्ण जयंती की बेला पर वार्षिकोत्सव के आयोजन् को एतिहासिक बताते हुए कहा कि आज विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी, आचार्य परिवार एवं समिति के पूर्व संस्थापक को अपने बीच पाकर प्रफुल्लित हैं।

इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल एवं सह व्यवस्थापक ने संबोधित करते हुए 50वीं वर्ष पर विद्यालय परिवार को बधाईयां दी तो वहीं अध्यक्ष कपूरचंद अग्रवाल ने आशीर्वचन दिया।

आज विद्यालय परिवार की ओर से अंचल के पत्रकारों को श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

वार्षिकोत्सव व मातृ सम्मेलन का संचालन आचार्य बिरिछ राम बरेठ और आचार्या सावित्री महंत के द्वारा किया गया तथा प्राचार्य पुरनगिरी गोस्वामी ने आभार प्रदर्शन किया तो वहीं अतिथियों का चंदन तिलक से स्वागत से स्वागत प्रधानाचार्य बलदाऊ साहू ने किया।

इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य बजरंग अग्रवाल, बिहारी लाल राठौर, डमरूधर देवांगन के साथ विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका अदा किया। आज भैया बहनों के द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार नृत्य नाटिका एवं एकल नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी और श्रोताओं को लगातार तीन घंटे शांत रहकर कार्यक्रम में बांधे रखा। अंत में सभी आगंतुकों के साथ भैया बहनों को स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम समापन हुआ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending