Connect with us

खबर सक्ती ...

भारत स्काउट एव गाइड्स की राष्ट्रीय जम्बूरी का छत्तीसगढ़ के बालोद में सफलता पूर्वक समापन ..

Published

on

सक्ती जिले की रही अहम भूमिका ,

जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कुमुदिनी बाग द्विवेदी ने पूरी स्काउट की टीम की जमकर सराहना की ..

सक्ती, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्यालय के तत्वाधान में तथा छत्तीसगढ़ राज्य की मेज़बानी में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर /रेंजर जम्बूरी 2026 का भव्य एवम ऐतिहासिक आयोजन 09 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक ग्राम दुधली, जिला बालोद में संपन्न हुआ। यह आयोजन सेवा, सद्भाव, अनुशासन, एकता एवं कर्तव्य की भावना को साकार करने वाला रहा।

जम्बूरी का आयोजन शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के मार्गदर्शन में, राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत खालसा, राज्य सचिव जितेंद्र साहू, राज्य आयुक्त (रोवर लीडर) अशोक देशमुख, राज्य संगठन आयुक्त अमित क्षत्री, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त डॉ. पूनम साहू तथा राज्य एवम राष्ट्रीय मुख्यालय के पदाधिकारियों के दिशा निर्देश में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस ऐतिहासिक जम्बूरी में पायनियरिंग, स्टेट गेट, मार्च पास, कलर पार्टी, कैंप फ़ायर, कैंप क्राफ्ट, सांस्कृतिक नृत्य, पारंपरिक नृत्य, बैकवुड कुकिंग, प्रदर्शनी, एथनिक फ़ैशन शो, ट्राइबल फ़ूड कार्निवल, बैंड डिस्प्ले, युथ पार्लियमेंट, नारी सशक्तीकरण एवं एडवेंचर हबजैसे विविध प्रतियोगिताएँ एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन स भी गतिविधियों में छत्तीसगढ़ राज्य के रोवर्स/रेंजर्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 15 नैशनल प्रमाण पत्र एवम फ्लैग प्राप्त किए जिससे राज्य की श्रेष्ठता राष्ट्रीय स्तर पर सिद्ध हुयी।

सक्ती जिले की उल्लेखनीय भूमिका –

इस राष्ट्रीय जम्बूरी में सक्ती जिले की भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही। जिला कलेक्टर एवं संरक्षक अमृत विकास तोपनो एवं जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन कमिश्नर डॉक्टर कुमुदनी बाघ द्विवेदी तथा जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के 46 रोवर्स, 58 रेंजर्स, 01 स्काउटर , 05 गाइडर्स ने सहभागिता देकर जिले और राज्य का गौरव बढ़ाया।

जिले के अधिकारियों के मार्गदर्शन में ज़िला दल प्रभारी निखत करिम मलिक (सहायक जिला संगठन आयुक्त गाइड), शकुंतला देवांगन (एच डब्ल्यू बी फ्लॉक लीडर ), चित्रलेखा डनसेना (गाइड कैप्टन), बबीता जगत (रेंजर लीडर), शोभा कुमार आनंद (रोवर लीडर) एवं डॉ. रंजिता मरावी (जिला संगठन आयुक्त गाइड) के नेतृत्व में यह दल जम्बूरी में शामिल हुआ।

इस दल में सरस्वती शा. उ. मा. वि. सपिया, पी एम श्री सेजेस कसेरपारा, पीएमश्री सेजेस जैजैपुर, शा. उ. मा. वि. हसौद, शा. उ. मा. वि. सपोस, शा. उ. मा. वि. पोरथा, शा. उ. मा. वि. किरारी बाराद्वार, शा. उ. मा. वि. मसनियाकला एवं शा. उ. मा. वि. देवरघटा के रोवर्स – रेंजर्स शामिल रहें।

स्काउटर-गाइडर्स की रही अहम भूमिका व महत्वपूर्ण योगदान –

कार्यक्रम में स्काउटर शोभा कुमार आनंद पीएमश्री सेजेस चंद्रपूर, सहायक जिला संगठन आयुक्त गाइड निखत करिम मलिक (जिला दल प्रभारी) पीएमश्री सेजेस कसेरपारा, शकुन्तला देवांगन (एच डब्ल्यू बी फ्लॉक लीडर) शा. प्रा. शा. डोमाडीह, चित्रलेखा डनसेना (एडवांस गाइड कैप्टन) शा. पू. मा. वि. भांटा, बबीता जगत (एडवांस रेंजर लीडर) शा. उ. मा. वि. छितापड़रिया एवं डॉ. रंजिता मरावी जिला संगठन आयुक्त गाइड साथ ही ऑनलाइन पंजीयन में स्काउटर डॉ. विलम शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

यह प्रथम राष्ट्रीय रोवर /रेंजर जम्बूरी न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि सक्ती जिले के लिए भी गर्व का विषय रहा, जिसमें युवाओं ने अनुशासन, नेतृत्व औ सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

15 राष्ट्रीय प्रमाण पत्र और ध्वज पर छत्तीसगढ़ का कब्जा –

छत्तीसगढ़ राज्य ने कुल 15 राष्ट्रीय प्रमाण पत्र व ध्वज प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इस बड़ी उपलब्धि में सक्ती जिले के प्रतीभागियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

विविध प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा –

सक्ती जिला के 46 रोवर्स 58 रेंजर्स ने निम्न प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व किया :-
कैंप क्राफ्ट ,
मार्च पास्ट व यूथ पार्लियमेंट ,
कैंप फ़ायर व फ़ोक डांस ,
एथनिक फ़ैशन शो ,
राज्य प्रदर्शनी ,
ट्राइबल फ़ूड कार्निवल व बैक वुड कुकिंग
सेवा कार्य ,

सफलता के पीछे कुशल नेतृत्व –

इस ऐतिहासिक सफलता में सक्ती जिले के जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी व पदेन कमिश्नर डॉक्टर कुमुदनी बाघ द्विवेदी जी का विशेष दिशा निर्देश रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending