Connect with us

खबर सक्ती ...

नाबालिग से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो कांड: हसौद पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

Published

on

गाय खदेड़ने गई नाबालिग से दरिंदगी, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी जेल भेजे गए ,

हसौद थाना क्षेत्र में जघन्य अपराध का खुलासा, दुष्कर्म व आईटी एक्ट के आरोपी न्यायिक रिमांड पर ..

सक्ती, थाना हसौद क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म एवं अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने 17 जनवरी 2026 को थाना हसौद में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि 6 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे नाबालिग बालिका खेत में गाय खदेड़ने गई थी। वापस लौटते समय ग्राम बरेकेलकला निवासी श्रवण केंवट ने उसे रोककर जबरन खेत में बने पंप हाउस के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।

कुछ दिनों बाद आरोपी श्रवण केंवट के साथी खीकराम केंवट ने पीड़िता को बताया कि उसने घटना का अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में बना रखा है और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर खीकराम केंवट ने वीडियो दिखाने के बाद उसे डिलीट कर दिया।

मामला नाबालिग से संबंधित गंभीर अपराध का होने के कारण पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में हसौद थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पटेल एवं उसकी टीम ने आवश्यक सूचना संकलन कर दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने थाना हसौद, जिला सक्ती में अपराध क्रमांक 17/2026 अंतर्गत धारा 64(1), 79, 351(2), 3(5), 238 बीएनएस 2023, धारा 4 पॉक्सो एक्ट एवं 66ई आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों श्रवण केंवट (22) एवं खीकराम केंवट उर्फ बल्लू (24), दोनों निवासी ग्राम बरेकेलकला, को 18 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पटेल, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र खाण्डेकर, आरक्षक राजेश यादव एवं कमलेश धारिया का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending