खबर सक्ती ...
धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर के निर्देश पर पटवारी राजकुमार आजाद तत्काल निलंबित ..

किसान हित से जुड़ी धान खरीदी में अनुशासनहीनता पर प्रशासन सख्त ..
सक्ती, खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जिले में संचालित धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन सक्ती द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती द्वारा धान खरीदी में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर पटवारी राजकुमार आजाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील सक्ती अंतर्गत पटवारी राजकुमार आजाद द्वारा शासन की महत्वपूर्ण अभियान धान खरीदी वर्ष 2025–26 के कार्यों को जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन नहीं किया गया। उनके द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करते हुए बिना अनुमति अपने पदस्थ कार्यों पर अनुपस्थित पाए जाने के तथ्य सामने आए। प्रशासनिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित पटवारी द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई, जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) के अंतर्गत कदाचार की श्रेणी में आता है। उक्त कारणों के चलते सक्षम प्राधिकारी द्वारा राजकुमार आजाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय सक्ती नियत किया गया है तथा वे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने के पात्र होंगे।
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि धान खरीदी जैसे संवेदनशील एवं किसान हित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या मनमानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन के निर्देशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login