खबर रायगढ़
जिला चिकित्सालय रायगढ़ में टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरण ..

रायगढ़, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय रायगढ़ में टीबी रोगियों हेतु फूड बास्केट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 32 टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदान किया गया। आयोजन का उद्देश्य टीबी उन्मूलन अभियान को सुदृढ़ करते हुए रोगियों को पोषण व परामर्श के माध्यम से उपचार में सहयोग प्रदान करना है।
इस अवसर पर मरीजों को नियमित रूप से दवा सेवन, समय पर जांच कराने तथा उपचार के प्रति सतर्क रहने का परामर्श भी दिया गया, जिससे उपचार की निरंतरता बनी रहे और शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता मिल सके।
यह कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार पटेल, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ.जय कुमारी चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ.ए.के. कुशवाहा, डॉ.पी.के. गुप्ता, डॉ.पी.के. चेतवानी तथा अस्पताल प्रबंधक डॉ. देवेंद्र गुज्जर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला क्षय उन्मूलन केंद्र के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login