Connect with us

खबर सक्ती ...

नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला ईनामी आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार ..

Published

on

सक्ती पुलिस की बड़ी सफलता: चार मामलों में वांछित शातिर आरोपी ईश्वर चौहान चढ़ा पुलिस के हत्थे ,

ईनामी आरोपी की गिरफ्तारी पर निरीक्षक नरेन्द्र यादव व पुलिस टीम को नगद पुरस्कार की घोषणा ..

सक्ती, पुलिस “सेवा, समर्पण, सुरक्षा” के संकल्प को साकार करते हुए थाना बाराद्वार जिला सक्ती पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। नौकरी लगाने के नाम पर संगठित गिरोह बनाकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले विगत दो वर्षों से फरार शातिर ईनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन बिलासपुर के अपराध क्रमांक 1211/2024, 1212/2024, 1213/2024 एवं 1214/2024 के तहत धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 111 बीएनएस में वांछित आरोपी ईश्वर चौहान पिता इन्दल चौहान, उम्र 35 वर्ष, निवासी आमापाली, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती लगातार लोकेशन बदलते हुए पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था।

आरोपी के सक्ती क्षेत्र की ओर आने की सूचना मिलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को अवगत कराया गया। उनके कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी एवं धरपकड़ के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम ने सूझबूझ और रणनीतिक घेराबंदी करते हुए शातिर फरार आरोपी ईश्वर चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

उल्लेखनीय है कि आरोपी के संबंध में पूर्व में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा ईनाम घोषित किया गया था। इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सहायक उप निरीक्षक यशवंत राठौर, आरक्षक क्रमांक 176 योगेश राठौर एवं आरक्षक क्रमांक 186 टंकेश्वर कटकवार का विशेष योगदान रहा।

फरार ईनामी आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक सक्ती एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा गठित टीम को नगद ईनाम से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending