खबर रायगढ़
चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल ..

रायगढ़, जूटमिल पुलिस ने चरित्र संदेह के चलते पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कल रात्रि पुलिस को सांगीतराई नहरपार क्षेत्र में एक महिला की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका निशा चौहान (30 वर्ष) की हत्या उसके पति सेतुलाल चौहान (34 वर्ष) द्वारा किए जाने की सूचना पर जूटमिल पुलिस एवं एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा आरोपी सेतुलाल चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने लोहे के धारदार कत्ता से पत्नी की हत्या कर शव को सांगीतराई नहरपार नीचे झाड़ियों में छुपा दिया था। पुलिस ने मौके पर शव पंचनामा कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 01 जनवरी 2026 को आरोपी अपनी पत्नी को स्कूटी में बैठाकर सांगीतराई नहरपार ले गया था, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी स्कूटी से पत्नी के एक परिचित युवक के घर पहुंचा, जिस पर उसे पत्नी से मित्रता होने का संदेह था, और वहां भी उसने धारदार कत्ता से युवक पर जानलेवा हमला किया। युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से फरार हो गया।
मामले में थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 103 + 109(1) भारतीय न्याय संहिता तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार कत्ता और स्कुटी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..2 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..






















You must be logged in to post a comment Login