Connect with us

खबर सक्ती ...

ग्राम पोडी कला में होगा “मनरेगा बचाओ चौपाल”, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत रहेंगे मुख्य अतिथि ..

Published

on

मनरेगा के संरक्षण और मजदूर हितों को लेकर कांग्रेस का बड़ा आयोजन ,

ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस, जनप्रतिनिधि और संगठनात्मक पदाधिकारी होंगे शामिल ..

सक्ती, ग्रामीण रोजगार की रीढ़ माने जाने वाले मनरेगा को बचाने और उसके प्रभावी क्रियान्वयन की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा “मनरेगा बचाओ चौपाल” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 20 जनवरी 2026, मंगलवार को दोपहर 1 बजे ग्राम पोडी कला में आयोजित होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती के लाडले विधायक डॉ. चरणदास महंत मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

मनरेगा बचाओ चौपाल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, मजदूरी भुगतान, कार्य स्वीकृति में देरी, और केंद्र सरकार की नीतियों से उत्पन्न चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के लिए जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में इसके अस्तित्व और प्रभावशीलता पर संकट उत्पन्न हो रहा है। चौपाल के जरिए सरकार का ध्यान इन मुद्दों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में त्रिस्तरीय पंचायत के वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, आनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं विभिन्न कांग्रेस प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल के पदाधिकारी, विधायक एवं उनके प्रतिनिधि, सेक्टर एवं जोन प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए पार्टी संगठन द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बम्नीनडीह के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने सभी कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह चौपाल केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण हितों और रोजगार अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक आवाज है।

उक्त आशय की जानकारी डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से मनरेगा को मजबूत करने और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस संदेश दिया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending