Connect with us

खबर सक्ती ...

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर “बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” संगोष्ठी का हुआ आयोजन ..

Published

on

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के द्वारा जेठा ग्राउंड में बालिका दिवस पर दिलाई गई शपथ ..

 
सक्ती, शासकीय क्रांति कुमार भारतीय कॉलेज सक्ती के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग सक्ती, यूनिसेफ़, वी द पीपल एवं निवेदिता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आज राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के औपचारिक स्वागत के साथ प्रारंभ किया गया। स्वागत भाषण संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले द्वारा दिया गया।

इस सम्मेलन में यूनिसेफ़ की ओर से ज़िला सलाहकार तोषित चौहान ने “समाज में महिलाओं और किशोरी लड़कियों के सशक्तिकरण और सुरक्षा में युवा का योगदान” कैसे हो सकता हैं इसके ऊपर अपनी बात रखी। निवेदिता फाउंडेशन से संतन दास ने मुख्य रूप से युवाओं को समाज में महिलाओं के लिए उपलब्ध अधिकारों के बारे में शिक्षित किया और उन्हें प्रेरित किया कि वे अपने अधिकारों के लिए निर्भीक होकर अपनी बात रखे। प्रोफ़ेसर डॉ शंकुन्तला राज ने बालिका दिवस के महत्व को समझाते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। महिला एवं बाल विकास विभाग से सीडीपीओ श्याम कवर वारे जी ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ज़िले में चल रही योजनाओं के बारे में बताया। अंत में युवा बालिकाओं द्वारा अपनी सफलता की कहानी एवं संघर्ष के बारे में बताया। कार्यक्रम का समापन शपथ ग्रहण पश्चात हुआ, जिसमें कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने उपस्थित सभी को शपथ ग्रहण कराया कि वह समाज में महिलाओं और किशोरी लड़कियों के सशक्तिकरण और सुरक्षा में अपना योगदान देंगे एवं सभी के जीवन को समृद्ध बनाने का प्रयास निरंतर करेंगे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रो. सोमेश कुमार घीटोड़े (कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना) ने समस्त अतिथियों का कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिये आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया एवं प्राचार्य की अनुमति से कार्यकम के समापन की घोषणा की। इस कार्यक्रम में यूनिसेफ़ एवं वी द पीपल से तोषित चौहान ने कार्यक्रम की रूप रेखा बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवक ओम प्रकाश लहरे, निवेदिता फाउंडेशन से संतन दास, महिला बाल विकास से सीडीपीओ श्याम कवर वारे, सुपरवाइजर्स (महिला बाल विकास विभाग सक्ति), कॉलेज स्टाफ़ एवं 70 छात्र छात्राओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending