Connect with us

खबर सक्ती ...

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर 45वें मंगलवार की महाआरती में पंडित रामायण शर्मा के साथ विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति एवम् जय मां शीतला स्व सहायता समूह हुई शामिल ..

Published

on

महाआरती की आम जनों में लोकप्रियता अंचल में हिंदू समाज के लिए उत्साह जनक… अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..


सक्ती, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 45 वें मंगलवार की महाआरती पंडित रामायण प्रसाद शर्मा के साथ ही विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति व माता शीतला स्व सहायता समूह की बहनें शामिल होकर इक्यावन दीपों की भव्य महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया। इन क्षणों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ उपस्थित श्रद्धालुजनों ने समवेत स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। तदपश्चात श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के प्रति साधुवाद प्रगट करते हुए पंडित रामायण प्रसाद शर्मा ने कहा कि मेरे लिए महाआरती में शामिल होना परम सौभाग्य की बात है तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती की आम जनों में लोकप्रियता अंचल में हिंदू समाज के लिए उत्साह जनक संदेश है। साथ ही विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति की ओर से श्रीमती सुनीता ने बहनों से धर्म के प्रति जागरूक होने का आग्रह किया गया। आज महाआरती व पूजन पुजारी ओम वैष्णव ने कराया तो वहीं आयोजन का कुशल संचालन कोंडके मौर्य ने किया तथा इन पलों की फोटोग्राफी अमित तंबोली ने किया।

आज का प्रातः श्रृंगार कृष्ण कुमार व सायं श्रृंगार भुरु अमीरचंद अग्रवाल तथा सिंदुर निशा चौहान, रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, पप्पू खरा, अनूप गर्ग तथा सुंदर काण्ड पाठ जया खरे भरत खरे, राकेश अग्रवाल, गीतेश कुमार, श्याम रावलानी की ओर से कराया गया तथा भोग प्रसाद मनीषा राजू तंबोली परिवार के द्वारा चढ़ाया गया।
इन पलों में श्री सिद्ध हनुमान परिवार के सोनू देवांगन, महेंद्र गबेल, अरविंद देवांगन, मोनू साहू, घनश्याम साहू, वीरेंद्र देवांगन, संजय तंबोली, रिंकू निर्मलकर, गोपाल गौतम, संतोष देवांगन आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

श्री सिद्ध हनुमान परिवार की ओर से 23 अप्रैल हनुमान जयंती का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी श्रद्धालुओं से तन मन धन से सहभागिता आग्रह किया जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों की सुविधाओं पर विशेष जोर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर जयश्री जैन ..

ई-ऑफिस प्रणाली से होगा शासकीय कामकाज, लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश ..

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने लिए गए दाल, चावल और पनीर के नमूने, लापरवाही पर प्रतिष्ठानों को थमाया नोटिस .....

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

जैजैपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 2.28 करोड़ से बनेंगे 8 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती चन्द्रा ने किया 5 गांवों में भूमिपूजन, ग्रामीणों को...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जाजंग में अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार ..

घर की रसोई में छिपाकर रखी थी 6.9 लीटर महुआ और देशी शराब, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .....

खबर कोरबा1 दिन ago

बडी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की नजर, आकस्मिक निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित ..

मान्यता के मापदंडों और शैक्षणिक सुविधाओं की होगी जांच, कलेक्टर ने जारी किया आदेश .. कोरबा, जिले में संचालित मान्यता...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील की जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था, अवैध धान की आवक रोकने 4 चेक पोस्ट तैनात, सभी 9 तहसीलों में उड़नदस्ता दल सक्रिय ..

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर दिया जोर, कोचियों-बिचौलियों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending