Connect with us

खबर सक्ती ...

सकरेली के समपार फाटक क्रमांक 326 को रेलवे की ओर से 1अप्रैल से स्थायी रूप से बंद किए जाने को लेकर स्थानीय लोग हुए लामबंद ..

Published

on

रेल्वे अंडर ब्रिज स्थानीय लोगों की पहली प्राथमिकता – दुलीचंद साहू ..


सक्ती, कलेक्ट्रेट कार्यालय सक्ती से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम सकरेली के समपार फाटक क्रमांक 326 को रेलवे की ओर से 1 अप्रैल से स्थायी रूप से बंद किए जाने हेतु नोटिस चश्पा किया गया है इसके विरोध में ग्रामवासी लामबंद हुए हैं ग्रामीणों का कहना है की सर्वप्रथम ग्रामीणों के आने जाने हेतु रेलवे अंडर ब्रिज बनाया जाए तत्पश्चात फाटक बंद किया जाए ।

ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि यदि अंडर ब्रिज बने बिना फाटक बंद की जाती है तो आगामी लोकसभा चुनाव का ग्रामीणों के द्वारा बहिष्कार किया जाएगा एवं उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

हम स्थानीय ग्रामवासियों की मांग जायज है इसे जल्द पूरी करें रेल प्रशासन – सरपंच अनीता गेंदराम खांडे ..

जनता की हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द रेल अंडर ब्रिज बनाया जाए – प्रकाश राम साहू ..

ग्राम वासियों को मिलने वाली सुविधा एवं अधिकार का हनन न करे रेल प्रशासन – बंशीधर खांडे ..

आचार संहिता लागू होने का फायदा उठाते हुए रेलवे ने फाटक को बंद करने का सूचना चश्पा किया गया है ताकि लोग इकट्ठा ना हो और उनके कार्य में कोई बाधा ना हो चाहे ग्रामीणों का जितना भी नुकसान हो जाए रेलवे को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है ऐसी मंशा लेकर फाटक बंद किया जाएगा ।

फाटक बंद होने से सकरेली के स्थानीय निवासियों को श्मशानघाट, चारागाह, मछली पालन, खेत, स्कूल पीडीएस दुकान, बस स्टैण्ड, आंगनबाड़ी, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हाट – बाजार, पंचायत भवन, तालाब जाने हेतु 3 किलोमीटर दूरी तय कर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे ।

आज 29 मार्च को हज़ारों अधिक संख्या में सकरेली बाराद्वार के ग्रामीणजन रेलवे फाटक के पास उपस्थित होकर अपनी मांगों को लेकर एकत्र हुए तथा रेलवे प्रशासन से अंडर ब्रिज की मांग करते हुए शांति रूप से नारेबाजी की वह अपनी बातों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर अपनी मांगों को पूरा करने हेतु आग्रह किये है ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन एवं...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ..

स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश, पड़ोस की सीमा अब अनिवार्य पात्रता के बजाय प्राथमिकता का आधार होगी...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

छत्तीसगढ़ एआई मिशन की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर समेत संभागों में खुलेंगे 5 सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस, 1.5 लाख शासकीय कर्मचारी होंगे प्रशिक्षित .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

स्वच्छता के राष्ट्रीय मंच पर चमकेगा छत्तीसगढ़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित ..

11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह, पिछले साल भी तीनों नगरीय निकायों...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

10 नवंबर से किसानों को जारी हो रहे धान खरीदी के टोकन, तुहर टोकन ऐप से भी मिलेगी ऑनलाइन सुविधा ..

96 सहकारी समितियों के 129 उपार्जन केंद्रों में होगी खरीदी, किसानों को समिति में लाइन लगाने की झंझट से मिलेगी...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 129 केंद्रों में होगी व्यवस्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने नोडल अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण , किसानों की सुविधा के लिए गांव-गांव मुनादी और पोस्टर-बैनर से...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

गोवर्धन पूजा अहंकार के मर्दन, प्रकृति संरक्षण और गौवंश के सम्मान का पर्व: रामनरेश यादव ..

छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष ने सपरिवार किया गौपूजन, गौवंश को कराया भोजन , पर्व के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और किसानों की उन्नति की कामना , गोवर्धन पूजा प्रकृति और गौवंश के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

मुख्यमंत्री लैलूंगा के ग्राम भुईयांपानी में आयोजित दीप महोत्सव में हुए शामिल , गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी की स्मृति...

खबर रायगढ़1 दिन ago

🚨 झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म ..

🚨 आरोपी ने महिला को नींद की दवा पिलाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी के साथ साजिश में शामिल महिला...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending