Connect with us

खबर सक्ती ...

अधिवक्ता संघ सक्ती द्वारा विशेष न्यायाधीश यशवंत सारथी को दी गई एतिहासिक विदाई ..

Published

on

सक्ती पदस्थापना के दरम्यान बिताए हुए क्षण मेरे जीवन के अविस्मरणीय पल हैं… यशवंत कुमार सारथी, विशेष न्यायाधीश ,

बेशक भुला दो, फिर मिटा दो अपने दिल से हमारा नामोनिशान, तब भी हम आपको याद आएंगे… अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, बीते हुए लम्हों की कसक साथ तो होगी… गीत के इन पंक्तियों के साथ आज विशेष न्यायाधीश यशवंत सारथी ने अधिवक्ता संघ के द्वारा आयोजित विदाई समारोह में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने अपने स्थांतरण पर आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सक्ती पदस्थापना के दरम्यान बिताए हुए क्षण मेरे जीवन के अविस्मरणीय पल हैं जहां मैने अपने न्यायिक सेवा के दरम्यान लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहा।उन्होंने आयोजन हेतु अधिवक्ता संघ के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए उपस्थित जनों से कहा कि सक्ती में गुजारे पल के दरम्यान जाने अंजाने में हुए गलतियों को नजर अंदाज कर मधुर और यादगार पलों को आत्मसात करते हुए हमेशा अपने दिल में जगह बनाए रखने का आग्रह किया।

“बेशक भुला दो, फिर मिटा दो अपने दिल से हमारा नामोनिशान, तब भी हम आपको याद आएंगे… यह बात अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने विशेष न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी के विदाई समारोह में आभार प्रदर्शन करते हुए न्यायाधीश को बेबाक व्यक्तित्व का धनी बताया तो वहीं स्वागत भाषण करते हुए संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता नरेश सेवक ने कहा कि मेरे करीब ५० साल के वकालत के इतिहास में यशवंत सारथी चंद स्पष्टवादी न्यायाधीशों में शुमार हैं।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव सुरीत चंद्रा ने भावुक होकर उनके साथ बीते पलों को स्मरणीय बताया तब लीलाधर चंद्रा ने न्यायाधीश यशवंत को नाम के अनुरूप कुल की कीर्ति बढ़ाने वाला बताया।
न्यायिक परिवार की ओर से प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश डा ममता भोजवानी ने कविता के माध्यम से उन्हें विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया तथा द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश बी आर साहू ने उनके साथ बिताए अल्प समय को स्मरणीय बताया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती गंगा पटेल ने सारथी साहब को अपने ही गृह जिले का निवासी बताते हुए उनके साथ बिताए पलों में हुए गलतियों को नजर अंदाज करने का निवेदन किया तो वहीं सिविल जज दिव्या गोयल ने उन्हें अच्छा मार्ग दर्शक बताया।
आज इस एतिहासिक विदाई समारोह में अधिवक्ता धर्मेंद्र सोन मेरे प्रभु राम आए हैं … गीत गाया तथा वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार देवांगन भजन की प्रस्तुति दिया तो वहीं अधिवक्ता सत्यनारायण सिंह ने चलते चलते मेरे …विदाई गीत गाकर सबको भावुक कर दिया।

आज विदाई कार्यक्रम की शुरुवात न्यायाधीश यशवंत सारथी एवं सभी न्यायाधीशों के स्वागत अभिनंदन के साथ हुआ तथा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के कर कमलों से यशवंत सारथी साहब को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट की गई । अधिवक्ता संघ सक्ती के नवगठित पदाधिकारियों के इस प्रथम आयोजन को एतिहासिक बनाने में बाल्मिकी सिंह बनाफर, एन एस परिहार, सत्यनारायण अग्रवाल, गनी मोहम्मद, अलका जयसवाल, गिरधर जायसवाल, संजय अग्रवाल, देवेंद्र निर्मलकर, खिलावन राठौर प्यारेलाल पटेल, दिनेश राठौर, संदीप बनाफर, पियूष राय, महेश अग्रवाल, अजीत क्षत्रिय, मुन्ना पटेल, महेश अग्रवाल, अंजना कंवर की सक्रिय सहभागिता रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending