Connect with us

खबर सक्ती ...

भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सम्मेलन आयोजित ..

Published

on


लोकसभा में 400 पार को लेकर वकीलों को किया गया रिचार्ज ..


सक्ती, संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो… गीत के साथ भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश सम्मेलन का आगाज कुशा भाऊ ठाकरे परिसर के विशाल सभागार में हजारों प्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम के शुभारंभ में मंचासिन अभ्यागतों के द्वारा भारत माता तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलित कर किया गया।पश्चात अभ्यागतों का स्वागत अभिनंदन के साथ ही प्रदेश संयोजक जयप्रकाश चंद्रवंशी ने स्वागत भाषण करते हुए विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आगामी लोकसभा में सभी भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनावें ।
आज उद्बोधन क्रम में प्रथम वक्ता के रूप में विधि मंत्री अरुण साव ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विधानसभा की तरह लोकसभा में ग्यारह सीट जिताकर आप एतिहासिक विजय के लिए अपना योगदान सुनिश्चित करें।
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश सिंह ने राष्ट्र भक्ति को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि भारत माता की जय, उद्घोष मात्र नही बल्कि हमारी आस्था और राष्ट्रीय चिंतन द्योतक है।आज विषय सरकार बनाने की नहीं है बल्कि इतिहास बनाने की है।
संगठन महामंत्री पवन साय ने परिचयात्मक जानकारी के साथ बात रखते हुए कहा कि इस चुनाव हमारा प्रत्याशी कोई व्यक्ति नहीं बल्कि कमल का फूल है इस भाव से हम अपने स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाएं।
प्रशिक्षक अनिल सोनी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के आरंभिक काल से जुड़े हुए हैं तथा अपने व्यवसाय के साथ ही देश हित में पार्टी हित में योगदान दें तो वहीं छत्तीसगढ़ से उच्चतम न्यायालय में अतिरिक्त महाधिवक्ता अवधेश गुप्ता ने लोकसभा चुनाव में आदर्श चुनाव आचार संहिता से भयभीत होने के बजाय उसका सामना करते हुए लोकसभा चुनाव प्रक्रिया को पूरा करें।
इन पलों में सक्ती जिले से उपस्थित उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में चार सौ पार के लक्ष्य को पाने के लिए नामांकन से लेकर मतगणना एवं परिणाम तक अधिवक्ताओं के दायित्व को महत्वपूर्ण मानते हुए आज प्रशिक्षण दिया गया है जिसका भलीभांति लाभ चुनाव में मिलेगा। आज जिला संयोजक उदय वर्मा के साथ अनिल साहू, सनत चंद्रा, मनोज सिसोदिया, सत्येंद्र सोनी, फलित लहरे, नरेंद्र पटेल, धर्मेंद्र सोन, मालिक राम यादव, नेतराम राठौर, सुरेंद्र शर्मा, रतन कसेर आदि अधिवक्ता ने प्रदेश सम्मेलन में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।आज इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोशरिया, पूर्व प्रदेश संयोजक मोहन पवार, राष्ट्रीय प्रशिक्षक द्वय अवधेश गुप्ता एवम् अनिल सोनी, सचिदानंद उपासने, संजीव पांडे, बृजेश पांडे, विजय शंकर मिश्रा आदि मंचासीन रहे तो वहीं विभिन्न जिलों के संयोजकों ने अभ्यागतों का स्वागत किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending