Connect with us

खबर खरसिया ..

राधेश्याम राठिया का खरसिया विधानसभा क्षेत्र में जन सम्पर्क ..

Published

on


खरसिया, भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ लोकसभा के सबसे लोकप्रिय व योग्य सांसद प्रत्याशी राधेश्याम राठिया नियमित सुबह से रात तक लोगों के पास जाकर समर्थन व आशीर्वाद मांग रहे है। शहर के साथ ही गांवों में भी जनसंपर्क कर रहे है।

आज खरसिया विधानसभा क्षेत्र में दौरा कार्यक्रम रहा जिसमे खरसिया विधानसभा में महका मंडल के ग्राम सुती बगबुडवा, तेलीकोट, गीधा में सघन दौरा करते हुए आगे चपले मंडल के ग्राम कुनकुनी, बसनाझर, लोढाझर व नहरपाली में परिचयात्मक बैठक, पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। घरघोडा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने बताया कि जनसंपर्क में हर तबके का साथ मिल रहा है। जहॉ वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं नेतागण लगातार मार्गदर्शन दे रहे है वहीं भाजपा कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के अपना-अपना योगदान स्वयं सुनिश्चित करते हुए यत्नपूर्वक कार्य कर रहे है जिसे देखकर मै खुद उत्साह से भर जाता हूं। साथ ही देव तुल्य जनता से अपने अमूल्य वोट को आदरणीय नरेंद्र मोदी को देने एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए कमल छाप में वोट देकर भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने हेतु अपील की। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र ने देश को नई गतिशीलता दी है। पारदर्शिता की राजनीति और नई कार्य संस्कृति के माध्यम से हर क्षेत्र में सुधार और परिवर्तन किया है। जबकि देश हर स्तर पर अद्भुत प्रदर्शन दर्ज कर रहा है। अंत्योदय और गरीब कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता ने देश में नई आकांक्षाएं पैदा की हैं, जिससे सबसे गरीब लोगों का कल्याण सुनिश्चित हुआ है। चूँकि भारत वैश्विक स्तर पर सबसे चमकीले सितारे के रूप में चमक रहा है। यह विभिन्न मोर्चों पर अग्रणी है, और 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का इसका संकल्प अब एक वास्तविकता प्रतीत होता है। राष्ट्र अब एक नए संकल्प, विश्वास और आशा के साथ उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ रहा है क्योंकि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना भरोसा बढ़ा रहे हैं और भाजपा पर अपना आशीर्वाद बरसा रहे हैं।

रायगढ़ लोकसभा भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि लोग भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दे रहे हैं हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में जनता का फैसला एक बार फिर इस तथ्य को पुष्ट करता है कि लोग विकास चाहते हैं और अब पूरे दिल से पारदर्शिता की राजनीति का समर्थन कर रहे हैं। यह एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और गतिशील नेतृत्व में बढ़ते भरोसे को दर्शाता है, जो देश को विकसित भारत के संकल्प की दिशा में शक्ति प्रदान कर रहा है। आज देश न सिर्फ आगे बढ़ रहा है बल्कि हर क्षेत्र में मिसाल कायम कर रहा है, नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस बैठक दौरान भाजपा के रीति-नीति से प्रभावित होकर नहरपाली ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती रूक्मणी राठिया के साथ बड़े संख्या में महिलाएं और युवा भाइयों ने भाजपा परिवार में प्रवेश किए। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री महेश साहू, कमल गर्ग, राजेन्द्र पालू राठौर, पुरुषोत्तम पटेल, रविन्द्र गबेल, मनोज राठौर, हितेश गबेल, जयप्रकाश डनसेना, रविन्द्र गबेल, नूतन पटेल, अर्जुन डनसेना, राकेश दर्शन, दिनेश नायडू, अर्जुन राठौर, रमेश राठौर दिनेश पटेल, खेम साहू, मोती महंत गायत्री केशरवानी, आशा साव, रंजनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 मिनट ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जिले मे भव्य और गरिमामय ढंग से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां करे सुनिश्चित – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

🛑 “अतुल शक्ति न्यूज़” की खबर का असर: लिखित आश्वासन के बाद टूटी भूख हड़ताल की जिद, 20 दिन में जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का भरोसा ..

🛑 तीन साल से दफ्तरों के चक्कर, जनदर्शन में शिकायत भी बेअसर; खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली ..

सेवा निवृत्त होने से पहले ही प्रकरण कर निराकृत करें , महत्वपूर्ण योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा,...

खबर पाली6 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाया नशे से दूर रहने का संकल्प ..

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में प्रबंधन समिति की मासिक बैठक, विद्यालय की गुणवत्ता व कौशल शिक्षा पर...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

हरेली पर्व से पहले आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 145 लीटर महुआ शराब जब्त ..

सक्ती के वार्ड नंबर-1 में अवैध महुआ शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1675 किलो महुआ लाहन मौके पर नष्ट .....

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सक्ती मे सुशासन के दावों के बीच दो बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए भूख हड़ताल! ..

तीन साल से दफ्तरों के चक्कर, जनदर्शन में शिकायत भी बेअसर; दो बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए परिवार...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

जिले में अब तक 712.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 1.8 मिमी हुई बारिश, मालखरौदा में सबसे अधिक 842.9 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने नोडल अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण ..

विद्यार्थियों, युवाओं और नागरिकों को मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर .. सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस : जिले में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जा रही कृमिनाशक दवा ..

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में अभियान जारी, 17 अगस्त को होगा मॉप-अप दिवस .. सक्ती, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मलेरिया रोधी अभियान के तहत जिलेभर में कीटनाशक छिड़काव, जनजागरूकता पर जोर ..

बारिश में मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, घर-घर पहुंच रही टीमें .. सक्ती, राष्ट्रीय वेक्टर जनित...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending