Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

मतदान का नेवता देने घर-घर पहुंचे कलेक्टर, कहा मतदान कर निभाएं अपना फर्ज ..

Published

on


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने भेजा नेवता, 7 मई को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील ,


‘‘कोसा कांसा कंचन, वोट करेगा जन-जन‘‘ ..


जांजगीर-चांपा, लोकसभा निर्वाचन में 7 मई को मतदान का नेवता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने जिले के मतदाताओं को घर घर पहुंचकर दिया और मतदाताओं से कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्य मतदान करने जरूर जाए। नेवता पाती में जिले के मतदाताओं को अभिवादन के साथ कलेक्टर ने निवेदन किया है कि सभी मतदाता अपने मतदान केन्द्र में जाकर ईव्हीएम मशीन का बटन दबाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

इस दौरान उन्होंने भीमा तालाब वार्ड क्रमांक 13 के रामावतार कहरा के घर पहुंचे और नेवता पत्र देकर तिलक लगाकर फूल भेंटकर सपरिवार 7 मई 2024 मतदान करने के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा श्रीमती दुखिन बाई, श्रीमती उर्मिला, राधेलाल कहरा के घर पहुंचकर नेवता दिया। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आस-पड़ोस, संगी-साथी के साथ मतदान करने का निमंत्रण इस नेवता पाती में दिया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि बिना भय व पक्षपात, प्रलोभन के वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जिले में शत प्रतिशत मतदान कराने के लक्ष्य को लेकर जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के लिए प्रतिबद्ध है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत जिले में सतत अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी मतदान केन्द्रों में 7 मई को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान का समय निर्धारित है। निर्धारित तिथि व समय में सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मडावी, नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर बिर्रा ..1 घंटा ago

महानदी पुल बना मौत का पुल! बड़े-बड़े गड्ढे, झांकते सरिए और टूटी रेलिंग से हर पल हादसे का खतरा ..

बसंतपुर-सलिहाघाट के बीच जर्जर पुल पर जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हजारों वाहन, जिम्मेदार विभाग की अनदेखी पर उठे...

खबर कोरबा23 घंटे ago

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न ..

युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के दिए गए निर्देश .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती के ग्राम सिरली में जुआ फड़ पर सक्ती पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार ..

जुआ के गढ़ में पुलिस की दबिश, 17,060 रुपए नगद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त; कई जुआरी मौके से...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 689.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में हुई 20.3 मिमी बारिश, नया बाराद्वार में सर्वाधिक 50.3 मिमी .. सक्ती, सक्ती जिले में इस...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सभी भूमिधारकों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य ..

बिना फार्मर आईडी के विभागीय योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित, सभी खसरों को आईडी से लिंक कराना...

खबर रायगढ़1 दिन ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending