Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक ने सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की ..

Published

on


शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न निर्वाचन संपन्न कराने में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण – समान्य प्रेक्षक ,


सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ करें कार्य – पुलिस प्रेक्षक ..


जांजगीर-चांपा, सामान्य प्रेक्षक सौरभ स्वामी, पुलिस प्रेक्षक बिपिन शंकर राव आहिरे, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला की उपस्थिति में जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी, सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
सामान्य प्रेक्षक सौरभ स्वामी ने कहा है कि निर्वाचन में सेक्टर अधिकारी महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं। यदि यह कड़ी कमजोर हो जाए तो पूरी निर्वाचन प्रक्रिया पर असर पड़ता है। इसलिए सभी सेक्टर अधिकारी पूरी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि मजबूत लोकतंत्र की स्थापना की जा सके। पुलिस प्रेक्षक बिपिन शंकर राव आहिरे ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के सभी सेक्टर अधिकारी एक टीम की तरह बेहतर आपसी समन्वय में रहकर कार्य करें। उन्होंने सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने कहा कि निर्विघ्न निर्वाचन संपन्न कराने में सेक्टर अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सेक्टर अधिकारियों की तत्परता व सूझ-बूझ से मतदान के दिन मतदान केंद्रों में आने वाली किसी भी तरह की समस्याओं से आसानी से निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण जानकारी रखें ताकि निर्वाचन के दौरान उनके मतदान दलों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने सभी सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए टीम के रूप मेें कार्य करने कहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिल पर डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सवाल ..

मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर बोले नेता प्रतिपक्ष—तकनीकी खामी दूर करें या पुराने मीटर फिर लगाए जाएं .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के संकल्प के साथ भाजपा का सेवा संकल्प अभियान ..

सक्ती में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 15 मंडलों को सौंपे गए संत रविदास जयंती के माटीयुक्त कलश .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों की ली बैठक ..

सक्ती, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ली जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ..

संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए आवश्यक निर्देश , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

11 सितंबर को सक्ती में सजेगा विकास का भव्य मंच, शिवराज-साय की मौजूदगी में होंगे कई बड़े आयोजन ..

सक्ती के जेठा कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, लखपति दीदी व पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन ,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..4 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़4 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending