Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

मतदान दल मतदान केन्द्र के लिए हुए रवाना, कलेक्टर ने गुलाब का फूल देकर मतदान कर्मियों का बढ़ाया उत्साह ..

Published

on


मतदान 7 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ,


कलेक्टर के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए चाक चौबंद व्यवस्था ,


कलेक्टर ने सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान दलों को दी शुभकामनाए ..


जांजगीर-चांपा, लोकसभा निर्वाचन 2024 कार्य को सुचारू संपन्न कराने के लिए आज जिले में पॉलिटेक्निक कालेज जांजगीर में बनाए गए मतदान सामग्री वितरण केन्द्र से मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ मतदान केन्द्रों के लिए सामान्य प्रेक्षक सौरभ स्वामी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ऊर्जा एवं उत्साह के साथ मतदान दल वाहन के माध्यम से अपने निर्धारित मतदान केन्द्र में ड्यूटी के लिए रवाना हुए। जिले में मतदान तिथि मंगलवार 7 मई 2024 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान संपन्न होगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए है। उन्होंने सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने जा रहे मतदान दल के सदस्यों को गुलाब का फूल एवं शुभकामनाएं देकर रवाना किया। मतदान सामग्री मिलान करने के बाद मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्र के लिए ईव्हीएम मशीन, व्हीव्हीपैट एवं अन्य मतदान सामग्री को लेकर रवाना हुए। सभी मतदान केन्द्रों में पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था एवं पेट्रोलिंग की टीम रहेगी। इसके साथ ही गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदान कर्मियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने विधानसभावार बनाये गये प्रत्येक स्टॉल का निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्थ करने के निर्देश दिए।


मतदान कराने को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह –

लोकसभा निर्वाचन को लेकर मतदान कर्मचारी खासे उत्साह में दिखे। विधानसभा क्षेत्र अकलतरा के संगवारी मतदान केन्द्र 155, 156 की महिलाओं को जब कलेक्टर आकाश छिकारा ने रवाना किया तो बढ़े ही आत्मविश्वास के साथ अपने गंतव्य स्थल की ओर रवाना हुए। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि वह भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशो के अनुरूप 7 मई को मतदान संपन्न कराऐंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़21 घंटे ago

♦️ नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल ..

♦️ जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश .. रायगढ, सामाजिक...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

♦️ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान ..

♦️ परिवहन विभाग की तत्पर कार्रवाई से आवेदक को मिली आवश्यक जानकारी , ♦️ त्वरित समाधान से संतुष्ट हुआ शिकायतकर्ता...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

♦️ छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित ..

♦️ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की प्राथमिकता— बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाओं से कोई समझौता नहीं...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

♦️ ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार ..

♦️ सरकारी योजनाओं से मिल रहा संबल, मत्स्य पालन से खुल रहे रोजगार और आय के नए अवसर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

♦️ बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप ..

♦️ मर्दापाल क्षेत्र को मिली 8.63 करोड़ रूपए की विकास कार्यों की सौगात , ♦️ वन मंत्री कश्यप ने सड़क...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

♦️ सक्ती में खनिज के अवैध खनन पर ड्रोन की नजर, रेत भंडारण का हुआ हवाई सर्वे ..

♦️ ड्रोन सर्वे से अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पिसौद-बरेकेल खुर्द में जांच , ♦️ अवैध खनिज उत्खनन रोकने ड्रोन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🔹 दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या, दो बदमाश फरार ..

🔹 दवा लेने के बहाने घर पहुंचे, तीन गोलियां दागीं; इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

🔸 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3219 बोरी उर्वरक जब्त, विक्रय केंद्र सील ..

🔸 अधिक कीमत पर खाद बिक्री पर सख्ती, किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: प्रशासन .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🔹 नैनो यूरिया ने बदली खेती की तस्वीर, किसान सुरेश कुमार डनसेना बने प्रेरणास्रोत ..

🔹 कम लागत, बेहतर उत्पादन और आधुनिक तकनीक से बढ़ा किसानों का आत्मविश्वास .. सक्ती, कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🔸 महतारी वंदन योजना बनी मालती श्रीवास के परिवार का मजबूत सहारा ..

🔸 मासिक सहायता से बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतें हो रहीं सुगमता से पूरी .. सक्ती, राज्य शासन की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending