Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

जिले के बाहरी व्यक्तियों, अभ्यर्थियों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का निर्वाचन समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से मतदान समाप्ति तक संबंधित क्षेत्र में आवागमन प्रतिबंधित ..

Published

on


कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश ,


अतिथि भवनों व धर्मशालाओं में ठहरने वाले व्यक्तियों की दैनिक जानकारी देनी होगी प्रबंधकों को ,


मतदान समय समाप्त होने के 48 घंटे की अवधि के दौरान लाउडस्पीकर का उपयोग पूर्णताः प्रतिबंधित ,


5 से अधिक व्यक्तियों का क्षेत्र में एकत्रित होने की अनुमति नहीं ..


जांजगीर-चांपा, मतदान का सुचारू रूप से संचालन, मतदान दिवस पर कानून व्यवस्था, लोक परिशांति आपसी सद्भाव करने एवं स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आकाश छिकारा ने प्रतिबंधात्मक आदेश प्रसारित किया है। लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन निविघ्न, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से संपूर्ण जांजगीर चाम्पा जिले की राजस्व सीमा अंतर्गत निर्वाचन वाले क्षेत्रों में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश एक पक्षीय रूप से पारित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार बाहरी व्यक्तियों, अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, चुनाव प्रचार में संलग्न कार्यकर्ता जो उस निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता नही है उन्हे निर्वाचन समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व से मतदान समाप्ति तक संबंधित क्षेत्र में आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जाता है। किसी भी प्रत्याशी या राजनैतिक दल द्वारा सामूहिक भोज, रसोई का आयोजन नही किया जाए। अतिथि भवनों और धर्मशालों को भी सतर्कता के तहत रखा जाये ताकि यह सुनिश्चित किया जा सकें कि इन्हे राजनीतिक पार्टियों या उम्मीदवारों द्वारा मतदाताओं को किसी भी तरीके से प्रभावित करने के लिए उपयोग नही किया जाए। जिला जांजगीर चाम्पा की सीमा के अंदर किसी भी व्यक्ति, समूह या राजनीतिक, गैर राजनैतिक दलों को लाऊड स्पीकर का उपयोग करने की अनुमति नही दी जाती है। मतदान का समय समाप्त होने के 48 घंटे की अवधि के दौरान लाऊड स्पीकर का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाता है। कोई भी 5 से अधिक व्यक्तियों का क्षेत्र में एकत्रित होने की अनुमति नही दी जावेगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचरण संहिता का प्रत्येक राजनैतिक दल या अभ्यर्थी को पूर्णतः पालन करना अनिवार्य होगा।

उक्त आदेश लोकसभा निर्वाचन 2024 में बाहरी सशस्त्र एवं सुरक्षा बल, निर्वाचन कार्य में लगे कर्मी व एम्बुलेंस एवं आपातकालीन सेवा पर लागू नही होगा।

जांजगीर चाम्पा जिले के राजस्व सीमा में आने वाले सभी सराय, धर्मशालाओं, होटलों, तथा लॉज के मालिकों/प्रबंधक अपने सराय, धर्मशाला, होटल, एवं लॉज में ठहरने वाले व्यक्तियों की दैनिक जानकारी संबंधित थाना प्रभारी को लिखित में तत्काल प्रस्तुत करेगें।

उक्त आदेश के उल्लंघन करने की दशा में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत छः माह तक कारावास या जुर्माना या दोनों से दण्डनीय होगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 मिनट ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा का संकल्प, ‘आंगन मिलन सेवा’ से माताओं-बच्चों को मिला अपनत्व ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर लिया कार्यक्रम का जायजा .. पहले दिन...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन ..

भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज , दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पछाड़कर राज्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending